सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

सोनू निगम के खिलाफ विवादित बयान देकर खूब चर्चा में रहीं ये साउथ एक्ट्रेस, बॉलीवुड में नहीं चल पाया सिक्का, पहचाना क्या?

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

सोनू निगम के खिलाफ विवादित बयान देकर खूब चर्चा में रहीं ये साउथ एक्ट्रेस, बॉलीवुड में नहीं चल पाया सिक्का, पहचाना क्या?

आज हम आपको की एक ऐसी जानी मानी एक्ट्रेस रूबरू करवाने जा रहे हैं, जिन्होंने सोनू निगम करे खिलाफ एक विवादित बयान दिया था. वहीं ये एक्ट्रेस बॉलीवुड की कई फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं.

आज हम इस आर्टिकल में साउथ की एक ऐसी हीरोइन के बारे में बात करने वाले हैं, जो अपनी बेहतरीन एक्टिंग के साथ-साथ अपने ग्लैमरस अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं. बंगानी परिवार से ताल्लुक रखने वाली इस अदाकारा ने अपने दिलकश अदाओं से लाखों-करोडों लोगों को अपना दीवाना बनाया है.

बॉलीवुड में नहीं चल पाया सिक्का

साउथ की ये एक्ट्रेस हिंदी सिनेमा कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं, लेकिन इनका सिक्का बॉलीवुड में नहीं चल पाया. जी हां, अदाकार ने ‘ग्रेट ग्रैंड मस्‍ती’, ‘दिल तो बच्‍चा है जी’, ‘सनम तेरी कसम’ ‘लाहौर’ जैसी बड़ी फिल्‍मों में भी काम कर चुकी हैं. खूबसूरती के मामले ये एक्ट्रेस बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी हीरोइनों को टक्कर देती है, लेकिन बावजूद इसके उन्हें बी-टाउन में खास पहचान नहीं मिल पाई.

सोनू निगम के खिलाफ विवादित बयान देकर खूब चर्चा में रही

वहीं एक्ट्रेस उस वक्त सुर्खियों में आईं, जब वे बॉलीवुड के मशहूर सिगंर सोनू निगम के साथ सोशल मीडिया पर भिड़ गईं थीं. उनके इस विवादित बयान देकर तहलका मचा दिया था. अगर आप अब भी पहचान नहीं पाए तो हम आपको बता दें कि यहां बात साउथ की जानी मानी एक्ट्रेस श्रद्धा दास की हो रही है. साल 1987 मुंबई में जन्मी श्रद्धा एक 4 मार्च को अपना बर्थडे सेलिब्रेट करती हैं. तो चलिए आज उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें…

Advertisement

सोशल मीडिया पर सुनाई थी खरी-खोटी

कुछ साल पहले सोनू निगम सोशल मीडिया पर मुस्लमानों के खिलाफ एक विवादित ट्वीट कर बुरी तरह से फंस गए थें. उन्होंने अपने ट्विट में लिखा था कि ‘ऊपर वाला सबको सलामत रखे. मैं मुस्लिम नहीं हूं, लेकिन मुझे आजान की आवाज से सुबह-सुबह उठना पड़ा. आखिर कब तक हमें धर्म और जाति के दबाव में रहना पड़ेगा. ‘ वहीं उनके इस विवादित ट्वीट से जमकर बवाल मचा था. सिंगर को जमकर आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था.

बाद में पोस्ट किया डिलीट

वहीं श्रद्धा दास ने भी सोनू निगम को खूब खरी-खोटी सुनाई थी. अपने ट्वीट में लिखा था ‘मैं सोनू निगम के घर के पास ही रहती हूं, लेकिन मुझे कभी ये आवाज सुनाई नहीं दी. वो मुश्किल से ही सुनाई देती है. मैंने सुना है कि सोनू ने अपना सर मुंडवा लिया.’ हालांकि, कुछ देर बाद एक्ट्रेस ने इस ट्वीट को डिलीट कर दिया था.

बता दें कि अपने करियर में 40 से ज्यादा फिल्में कर चुकी हैं. उन्होंने अपना बॉलीवुड डेब्यू में फिल्‍म ‘लाहौर’ से किया था.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *