सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

रामायण का यह बलशाली पात्र एक दिन खाकर छह महीने के लिए सो जाता था,भाई के लिए कर दिया जीवन का बलिदान

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

एक दिन खाकर छह महीने के लिए सो जाता था रामायण का यह बलशाली पात्र, भाई के लिए कर दिया जीवन का बलिदान

रामायण के कई बलशाली पात्र रहे हैं, जैसे हनुमान, बाली, अंगद और इंद्रजीत. ऐसे ही एक पात्र था, जो न केवल बलशाली था, बल्कि वह अपनी अलग कहानी के लिए जाना जाता था.

आदिपुरुष सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. फिल्म हिंदू धर्म की पौराणिक कहानी रामायण से प्रेरित है. ऐसे में फिल्म के किरदार को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्साह बना हुआ है. फिल्म आदिपुरुष में कई किरदारों को लेकर अभी तक सस्पेंस बना हुआ है. लेकिन धीरे-धीरे इससे भी पर्दा उठ जाएगा. रामायण के कई बलशाली पात्र रहे हैं, जैसे हनुमान, बाली, अंगद और इंद्रजीत. ऐसे ही एक पात्र था, जो न केवल बलशाली था, बल्कि वह अपनी अलग कहानी के लिए जाना जाता था.

रामायण के इस पात्र का नाम रावण का भाई कुम्भकर्ण है. पौराणिक कहानियों के अनुसार कुम्भकर्ण बेहद बलशाली था. उसने राम की वानर सेना के काफी नुकसान पहुंचाया था, लेकिन क्या आप जानते हैं कि लकेंश का भाई कुंभकरण एक दिन खाना खाने के लिए उठाता था और फिर 6 महीने के लिए सो जाता था. कहा जाता है कि कुम्भकर्ण की मौत की वजह उसके समय से पहले उठना थी. ऐसा ही कुछ रामायण में भी हुआ था.

Advertisement

16 तारीख को सिनेमाघरों में होगी रिलीज

दरअसल जिस वक्त राम रावण की सेना को चुनौती दे रहे थे, उस वक्त लंकापति ने भाई कुम्भकर्ण को समय से पहले उठा दिया था. जिसके बाद उसने राम की सेना के साथ युद्ध किया. यह भी कहा जाता है कि कुम्भकर्ण को अपने अंत के बारे में पहले से पता था, लेकिन बावजूद इसके उसने भाई रावण के लिए राम से युद्ध किया और इस युद्ध में उसे अपनी जान गंवानी पड़ी. आपको बता दें कि फिल्म आदिपुरुष अगले महीने 16 तारीख को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है.

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *