सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 9 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

भारतीय खेमे में हाहाकार मचाने को तैयार है ये कंगारू गेंदबाज, पढ़ें यशस्वी को लेकर क्या कहा

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

IND vs AUS Nathan Lyon said about Border Gavaskar trophy team india yashasvi  jaiswal | IND vs AUS: भारतीय खेमे में हाहाकार मचाने को तैयार है ये कंगारू  गेंदबाज, पढ़ें यशस्वी को

 

भारतीय खेमे में हाहाकार मचाने को तैयार है ये कंगारू गेंदबाज, पढ़ें यशस्वी को लेकर क्या कहा

ऑस्ट्रेलिया के स्पिनर नाथन लियोन ने टीम इंडिया के साथ होने वाली सीरीज पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने यशस्वी जयसवाल का भी जिक्र किया है.

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस साल बॉर्डर-गावस्कर सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज का पहला मैच 22 नवंबर से पर्थ में खेला जाएगा. इस सीरीज को लेकर ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर नाथन लियोन ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा है कि वे भारत के खिलाफ खेलने के लिए काफी उत्साहित हैं और पूरी तरह तैयार भी हैं. लियोन ने टीम इंडिया के यंग बैटर यशस्वी जयसवाल की तारीफ की है. उन्होंने कहा कि यशस्वी सभी गेंदबाजों के लिए चुनौती होंगे.

Advertisement

नाथन लियोन ने भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज पर प्रतिक्रिया जाहिर की. क्रिकबज के मुताबिक उन्होंने कहा, ”काफी लंबा वक्त हो चुका है. हम लोग भारत के खिलाफ खेलने के लिए काफी बेसब्र हैं. हमने पिछली सीरीज में उनको 36 के स्कोर पर एडिलेड में ऑल आउट कर दिया था. हम लोग अपने मैदान पर खेलने को लेकर कॉन्फिडेंट हैं. लोग कहते हैं कि हमने उस वक्त भारत की बी टीम से मैच खेला था. लेकिन वे बेस्ट टीम से भी भारी पड़ रहे थे. उनकी बैटिंग में काफी गहराई है.”

लायन ने यशस्वी जयसवाल की तारीफ की है. उन्होंने कहा, ”मेरा अभी उनसे सामना नहीं हुआ है. लेकिन वे सभी गेंदबाजों के लिए चुनौती बनेंगे. वे इंग्लैंड के खिलाफ जिस तरह से खेले थे, मैंने देखा था. काफी अच्छा परफॉर्म किया था.”

गौरतलब है कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 2020-21 में टेस्ट सीरीज का पहला मैच एडिलेड में खेला गया था. ऑस्ट्रेलिया ने यह मैच 8 विकेट से जीत लिया था. उसने भारत को पहली पारी में 244 रनों के स्कोर पर ऑल आउट किया था. वहीं दूसरी पारी में महज 36 रनों के स्कोर पर ढेर कर दिया था.

बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब टेस्ट सीरीज का पहला मैच 22 नवंबर से पर्थ में खेला जाएगा. वहीं इस सीरीज का पांचवां और आखिरी मैच 3 जनवरी से सिडनी में खेला जाएगा.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *