सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

Heeramandi की इस एक्ट्रेस की एक आंख में है दिक्कत, बताया कैसे मिला था संजय लीला भंसाली की सीरीज में काम

3 मिनट पढ़ें
Heeramandi की इस एक्ट्रेस की एक आंख में है दिक्कत, बताया कैसे मिला था संजय लीला भंसाली की सीरीज में काम

Heeramandi की इस एक्ट्रेस की एक आंख में है दिक्कत, बताया कैसे मिला था संजय लीला भंसाली की सीरीज में काम

Advertisement

Jayati Bhatia on Heeramandi: 1 मई को संजय लीला भंसाली के निर्देशन और निर्माण में बनी वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ रिलीज हुई. इस सीरीज में कुल 14 ऐसे कैरेक्टर्स थे जिनमें से सभी अहम रोल करते नजर आए. इस वेब सीरीज के 8 एपिसोड ने कमाल कर दिया. इस सीरीज में मनीषा कोईराला, सोनाक्षी सिन्हा, संजीदा शेख, शर्मिन सेगल जैसे किरदार नजर आए. वहीं शेखर सुमन, अध्ययन सुमन और फरदीन खान जैसे कलाकारों ने नवाब का रोल प्ले करते हुए लोगों को खुश कर दिया.

‘हीरामंडी’ में फत्तो और जत्तो नाम की दो अदाकाराएं थीं जिनका काम भी अहम किरदारों में एक था. उनमें से फत्तो का रोल एक्ट्रेस जयती भाटिया ने निभाया. एबीपी से बातचीत के दौरान जयती भाटिया ने अपने कुछ किस्से शेयर किए.

जयती भाटिया को कैसे मिली ‘हीरामंडी’?

ENT Live से बातचीत करते हुए जयती भाटिया ने बताया कि काफी समय से उनके पास कोई काम नहीं था. वो काम की तलाश में थीं. श्रुति महाजन जो कि ‘हीरामंडी’ की कास्टिंग डायरेक्टर हैं उन्होंने एक दिन शाम में जयती भाटिया को फोन करके कहा कि वो इस सीरीज की कास्टिंग कर रही हैं. दो कैरेक्टर हैं फत्तो और जत्तो तो अगर इनमें से कोई एक रोल करना है तो दोनों का एक-एक सेल्फ टेस्टिंग करके भेज दो.

 

Advertisement

जयती भाटिया ने बताया कि काफी समय से लोग सेल्फ टेस्ट मांगकर काम नहीं देते थे लेकिन महाजन उनकी दोस्ती भी बन चुकी थीं तो उन्होंने सेल्फ टेस्ट भेज दिया ये सोचकर कि इसका भी जवाब नहीं आएगा. लेकिन जब वो सुबह सोकर उठीं तो उन्हें कॉल आई और उन्हें संजय लीला भंसाली ने बुला लिया. जयती भाटिया ने बताया कि वो इस रोल से ज्यादा, इतने दिनों बाद काम मिला इससे ज्यादा संजय लीला भंसाली के साथ काम करने को लेकर एक्साइटेड थीं.

जयती भाटिया की एक आंख क्यों करती है प्रोबलम? 

जयती भाटिया ने बताया कि जब वो ढाई या 3 साल की रही होंगी तब उनके साथ एक हादसा हुआ था. बच्ची होने के नाते वो उछलते-कूदते दूसरे रूम में गईं जहां ठंड के मौसम में कोयला जलाया हुआ था. उनका पैर उसपर पड़ा और जला कोयला उनके सिर को छूता हुआ कंधे से नीचे गिरा.

एक टुकड़ा उनकी आंखों की तरफ भी आया. एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें सिर घुमाने में प्रॉब्लम होती थी और डॉक्टर ने 6 महीने आंख को हिलाने से मना किया था. उनकी एक आंख ने मूव करना ही बंद कर दिया था. आज भी उन्हें कुछ सीन करने में परेशानी का सामना करना ही पड़ता है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *