सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 6 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
1984 Sikh Riots: 84 के सिख दंगा पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर हुआ विचार-विमर्श : निर्मल जैनFood Adulteration: मुख्यमंत्री का खुद मौके पर पहुंचना बताता है कि जनता की सेहत को लेकर कितनी गंभीर है सरकार : प्रवीण निमेषChhath Puja 2026: छठ पर्व पर साफ यमुना में स्नान करेंगे श्रद्धालु : दर्शन सिंहDevendra Fadnavis Challenge: राहुल गांधी को देवेंद्र फडणवीस की खुली चुनौती, बोले- आप 1 हजार लोग लाएंगे तो हम 1 लाख लेकर आएंगेJantar Mantar Protest: प्रदर्शन मामले में CJP नेताओं से 4 घंटे पूछताछ, दिल्ली पुलिस ने पूछे करीब 70 सवालIndia vs Sri Lanka ODI: दिल्ली में नहीं होगा भारत-श्रीलंका का पहला वनडे, 13 दिसंबर को विशाखापत्तनम में खेला जाएगा मुकाबला, BCCI ने बदला वेन्यूExtortion Threat: दिल्ली में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 20 करोड़ की रंगदारी, अस्पताल मालिक को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दर्ज की FIRDelhi Building Collapse: दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत ढही, दो लोगों की मौत, कई के मलबे में दबे होने की आशंका

सीवान सीट पर हिना शहाब के फुल सपोर्ट में उतरे ये पूर्व सांसद, दिल्ली तक भेजा ‘संदेश’

2 मिनट पढ़ें

सीवान सीट पर हिना शहाब के फुल सपोर्ट में उतरे ये पूर्व सांसद, दिल्ली तक भेजा ‘संदेश’

सीवान सीट की काफी चर्चा हो रही है. वहीं, यहां से इस बार पूर्व एमपी दिवंगत मो. शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब निर्दलीय चुनाव लड़ रही हैं. हिना शहाब को कई दिग्गज समर्थन दे रहे हैं.

लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ी हुई है. छठे और सातवें चरण में बिहार की कई हॉट सीटों पर चुनाव होने हैं. इन सब के बीच सीवान सीट की काफी चर्चा हो रही है. वहीं, पूर्णिया से निर्दलीय प्रत्याशी और कांग्रेस नेता पप्पू यादव ने शुक्रवार को सीवान सीट से चुनाव लड़ रही हिना शहाब को समर्थन दिया है. इसको लेकर उन्होंने एक्स पर पोस्ट भी किया है. इसके साथ ही उन्होंने लोकसभा चुनाव में ‘इंडिया’ गठबंधन की जीत का दावा किया.

सीवान सीट को लेकर पप्पू यादव ने एक्स पर किया पोस्ट

पप्पू यादव ने एक्स पर लिखा कि ‘इंडिया गठबंधन बड़े बहुमत के साथ चुनाव जीत रहा है. छठा और सातवां चरण में बीजेपी का पूर्ण सफ़ाया तय है. उत्तर पूर्वी दिल्ली सीट पर कन्हैया कुमार जी और सीवान सीट पर हिना शहाब जी को मेरा पूर्ण समर्थन है. सभी से आग्रह है उत्तर पूर्वी दिल्ली में कन्हैया जी को नंबर दो बटन हाथ छाप और सीवान में हिना जी को तेरह नंबर ऑटोरिक्शा छापपर बटन दबा कर भारी मतों से जीत दिलाएं!’

सीवान में है इस बार रोचक मुकाबला

बता दें कि इस चुनाव में सीवान लोकसभा क्षेत्र में महागठबंधन की ओर से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी को मैदान में उतारा गया है. एनडीए की ओर से जदयू ने विजयलक्ष्मी को मैदान में उतारकर मुकाबले को कांटे का बना दिया है. इस बीच, पूर्व सांसद शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब भी निर्दलीय चुनाव मैदान में उतर गई हैं. इसके बाद मुकाबला और रोचक हो गया है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *