सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

‘मेरा नाम जोकर’ की एक्ट्रेस को गोद में बैठाकर इस डायरेक्टर ने समझाया था सीन, रंजीत ने सालों बाद खोला राज

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

‘मेरा नाम जोकर’ की एक्ट्रेस को गोद में बैठाकर इस डायरेक्टर ने समझाया था सीन, रंजीत ने सालों बाद खोला राज

रंजीत ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बॉलीवुड के कई किस्से शेयर किए. इंटरव्यू के दौरान एक्टर ने राज कपूर से अपनी पहली मुलाकात को याद किया साथ ही शोमैन को लेकर एक चौंकाने वाली बात भी बताई.

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता रंजीत ने खूंखार विलेन के तौर पर इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई थी. उन्होंने अपनी फिल्मों में तमाम बड़े स्टार्स के साथ काम किया और विलेन के किरदार में खूब सुर्खी बटोरी. वहीं हाल ही में रंजीत ने एक इंटरव्यू में बॉलीवुड के दिग्गज सितारों को लेकर कईं अनसुने किस्से शेयर किए. उन्होंने बॉलीवुड के सबसे बडे शोमैन राजकूपर को लेकर भी ऐसी बात बताई जो किसी ने नहीं सुनी होगी.

रंजीत ने राजकपूर से मुलाकात को किया याद

दरअसल एएनआई को दिए एक इंटरव्यू में पर्दे पर अपने खलनायक के किरदारों के लिए मशहूर दिग्गज अभिनेता रंजीत ने राज कपूर के साथ उनके स्टूडियो में हुई अपनी पहली मुलाकात को याद किया. रंजीत ने कहा, “जब मैंने स्टूडियो (आरके स्टूडियो) में एंट्री की, तो मैंने राज कपूर की फिल्मों में अभिनय करने वाली सभी एक्ट्रेसेस के लाइफ-साइज कट-आउट देखे. जैसे ही वहां राज कपूर आए तो उन्होंने कहा, ‘माफ करें रोनी जी!’ वह बेहद गुड लुकिंग थे. उनका रंग गोरा था और गाल लाल थे. उसकी आंखें हल्की थीं.”

हीरोइन को अपनी गोद में बिठाकर सीन समझाते थे राजकपूर

Advertisement

रंजीत ने राज कपूर के बारे में एक चौंकाने वाला खुलासा भी किया. एक्टर ने बताया, “राज कपूर ने मुझे मेरा नाम जोकर फिल्म की एल्बम दिखाई और बताया कि उन्होंने फिल्म की हीरोइन को गोद में बिठाकर सीन समझाया. ऐसा करते समय वह फलर्ट नहीं करते थे. जब वह अभिनेत्री को अपनी गोद में बैठने के लिए कहते थे तो वह उन्हें ‘पुतर’ कहकर बुलाते थे.

1970 की आइकॉनिक फिल्म है ‘मेरा नाम जोकर’

बता दें कि ‘मेरा नाम जोकर’ फिल्म 1970 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में ऋषि कपूर, पद्मिनी, सिमी गरेवाल, मनोज कुमार, केन्सिया रयाबिंकिना और धर्मेंद्र ने अहम रोल प्ले किया था. इस फिल्म को राज कपूर ने ही डायरेक्ट किया था.’मेरा नाम जोकर’ राज कपूर की सबसे आइकॉनिक फिल्मों में से एक मानी जाती है. इस फिल्म में ऋषि कपूर ने यंग राज कपूर की भूमिका निभाई थी और एक्टिंग में डेब्यू भी किया था.

इस फिल्म को बनने में 6 साल का वक्त लगा था. कहा जाता है कि ‘मेरा नाम जोकर’ को बनाने के लिए राजकपूर को अपना घर तक गिरवी रखना पड़ा था. वहीं जब ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई तो ये दर्शकों को ज्यादा इम्प्रेस नहीं कर पाई थी. हालांकि बाद में ये हिंदी सिनेमा की आइकॉनिक फिल्म बन गई. इस मूवी के गाने आज भी लोगों की जुबान पर रहते हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *