सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

मिसाल बनेगा कोलकाता की अदालत का यह फैसला! बच्ची से रेप के दोषी को 62 दिन में मिली मौत की सजा

2 मिनट पढ़ें
कोलकाता

मिसाल बनेगा कोलकाता की अदालत का यह फैसला! बच्ची से रेप के दोषी को 62 दिन में मिली मौत की सजा

Advertisement

West Bengal Latest News: पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले की एक विशेष अदालत ने शुक्रवार को 10 वर्षीय बच्ची के साथ रेप और हत्या के मामले में कड़ा फैसला सुनाया. अदालत ने 19 वर्षीय दोषी को मौत की सजा सुनाई. इसमें सबसे बड़ी बात ये है कि यह फैसला अपराध के 62 दिन बाद ही आया है. बच्ची का शव 5 अक्टूबर को एक तालाब में मिला था. आरोपी को उसी दिन कुछ घंटों बाद गिरफ्तार कर लिया गया था. 4 अक्टूबर को ट्यूशन क्लास से घर लौटते समय वह लापता हो गई थी.

अदालत ने अपने फैसले में यह भी निर्देश दिया है कि पीड़िता के परिवार को 10 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए. वहीं, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस फैसले की सराहना करते हुए इसे राज्य के इतिहास में अभूतपूर्व बताया है.

शुक्रवार को अदालत ने किया सजा का ऐलान

इससे पहले शुक्रवार (6 दिसंबर 2024) को अतिरिक्त जिला न्यायाधीश सुब्रत चट्टोपाध्याय की POCSO अदालत ने दोषी – मुस्तकिन सरदार को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 65 (बलात्कार), 66 (पीड़िता की मृत्यु या उसे लगातार अचेत अवस्था में रखने की सजा) और 103 (हत्या) के अलावा पॉक्सो अधिनियम के तहत दोषी ठहराया.

5 नवंबर से शुरू हुआ था मुकदमा

Advertisement

इस केस में पुलिस ने 30 अक्टूबर 2024 को आरोपपत्र दाखिल किया और 5 नवंबर से शुरू हुआ मुकदमा महज 21 दिनों में पूरा हो गया. आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में डॉक्टर के बलात्कार और हत्या के विरोध के बीच हुई इस घटना के कारण इलाके में हिंसक प्रदर्शन हुए थे. प्रदर्शनकारियों ने वाहनों को आग लगा दी थी, एक पुलिस चौकी में तोड़फोड़ की गई थी और सड़कें भी जाम कर दीं गईं थीं.

देश में मिसाल कायम कर सकता है यह फैसला

इस केस को लड़ने वाले विशेष सरकारी वकील बिवास चटर्जी ने कहा कि यह फैसला देश के आपराधिक न्यायशास्त्र के इतिहास में एक मिसाल कायम कर सकता है, क्योंकि जांच और सुनवाई बहुत तेजी से की गई.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *