सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 23 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Ward Committee Meeting Delhi: वार्ड कमेटी की बैठक में गूंजे कर्दमपुरी वार्ड के जनहित के मुद्दे : मुकेश बंसलAyushman Bharat Scheme: आयुष्मान योजना का बढ़ेगा दायरा, जांच के साथ अब मरीजों को मिलेगी सर्जरी की सुविधा : रेखा रानी MCD New Rules 2026: कूड़ा फैलाने वालों पर अब लगेगा दोगुना जुर्माना हर साल 5 प्रतिशत बढ़ेगी पेनल्टी : देवेंद्र शर्माEhsaas 2026: बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में ऐतिहासिक पहल है ‘एहसास 2026’ : दीपक गाबाDelhi Railway Development: केंद्र व दिल्ली सरकार मिलकर कर रही है दिल्ली के विकास के लिए कार्य : राजकुमार बल्लनIndia Biennale 2026: इंडिया बिएनाले से अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक मानचित्र पर नई पहचान बनाएगी दिल्ली : विनोद जायसDelhi Pollution, Delhi Air Pollution, Ramesh Chandra Gupta, Rekha Gupta Government, Delhi GovernmenYuzvendra Chahal BJP: क्रिकेटर युजवेंद्र चहल भाजपा में शामिल, ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बने विशेष आमंत्रित सदस्य

बॉलीवुड में इस एक्ट्रेस ने देखा ‘डरावना’ दौर, दुख में बीता था समय, सुनाई आपबीती

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

 

Dia Mirza: The biggest climate issue is egotistical men

Dia Mirza News: एक्ट्रेस दीया मिर्जा को हाल ही में ‘IC 814: द कंधार हाईजैक’ में देखा गया था. दीया मिर्जा इंडस्ट्री की पॉपुलर स्टार हैं. हालांकि, उन्होंने इंडस्ट्री में काफी स्ट्रगल किया है. हाल ही में उन्होंने 2000 के दौर के बारे में बात की.

डरी हुई थीं दीया मिर्जा
टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इटरव्यू में दीया मिर्जा ने उस समय को याद किया जब वो बॉलीवुड में आईं और उनकी कुछ फिल्में चली नहीं.

दीया ने कहा- ‘मैं दुखी थी, मैं डरी हुई थी. मैं डर से भरी हुई थी क्योंकि मीडिया और इंडस्ट्री के जरिए ये ही सब हमारे अंदर भरा गया था. औरत हो तो आपकी शेल्फ लाइफ होती है. 20 की उम्र में हो. आपको किसी स्टार्स के साथ कास्ट नहीं किया जाएगा. मेल सुपरस्टार्स को आपकी एक निश्चित उम्र चाहिए. आपको इस तरह से दिखना है. आपको एक निश्चित वजन में होना है. जो भी सिंगल एक्ट्रेस 20s में इंडस्ट्री में आती है तो उसे कहा जाता है कि आपका इतना वजन होना चाहिए. आपको सिंगल होना चाहिए.’

Advertisement

 

क्या अब इंडस्ट्री ने 360 डिग्री टर्न ले लिया है? इस पर एक्ट्रेस ने कहा- ‘हां, मुझे लगता है कि लोगों को अब ये एहसास हो गया है कि ये एक नौकरी है. ये आपकी पूरी पहचान नहीं है. ये उन चीजों में से एक है जो हम करते हैं. ये सबकुछ नहीं है. हां हम इसे लेकर जुनूनी हैं. हां, जो कर रहे हैं उससे प्यार कर रहे हैं. लेकिन ये हमारे अस्तित्व को कंट्रोल नहीं कर सकता है. ये हमारे चूज की गई चीजों को डिफाइन नहीं कर सकता है कि पेरेंट बनना है या नहीं, शादी करनी है या नहीं.’

‘मेरा है कि कैसे एक नौकरी आपकी सभी चीजों को कंट्रोल कर सकती है? लेकिन वर्कप्लेस में ये हर फीमेल की रियलिटी है. मुझे पता है कि कैसे एक महिला इस सब से स्ट्रगल कर रही है. लोग उन फीमेल्स को काम पर नहीं रखते जो शादी करने वाली होती हैं.’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *