सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

इस एक्ट्रेस ने निभाया था ऐसा किरदार कि आशीर्वाद लेने घर आने लगे लोग-25 लाख की फिल्म ने कमाए थे 5 करोड़

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

इस एक्ट्रेस ने निभाया था ऐसा किरदार कि आशीर्वाद लेने घर आने लगे लोग, सड़क पर मिल जाते छूने लगते पांव- 25 लाख की फिल्म ने कमाए थे 5 करोड़

1975 में एक फिल्म रिलीज हुई थी, इस फिल्म के बाद इस एक्ट्रेस को देखने को नजरिया ही बदल गया. लोग उनसे आशीर्वाद मांगने लगे और तो और सड़क पर कहीं नजर आ जाएं तो उनके पांव छूने लगते थे.

बात 1975 की है. एक फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई. बजट फिल्म का बहुत कम था. लेकिन फिल्म ने रिलीज होते ही दर्शकों के दिलों में गहरे तक जगह बना ली थी. अब ठहरा 1970 का दशक. फिल्म को लेकर धीरे-धीरे क्रेज जनता में फैला और एक ऐसा समय आया कि सिनेमाघरों में हाउसफुल के बोर्ड नजर आने लगे. मुंबई के सिनेमाघरों में पास के ग्रामीण इलाकों के लोग बैलगाड़ियों में बैठकर शो देखने आने लगे. लोग सिनेमाघरों के बाहर मिठाई बांटते नजर आते तो श्रद्धा ऐसी कि सिनेमाघर के अंदर जाने से पहले जूते-चप्पल बाहर ही उतारकर जाते. शायद इस तरह का क्रेज शायद ही कभी किसी फिल्म के लिए देखा गया हो. फिल्म ने सिनेमाघरों में गोल्डन जुबली मनाई. 25 लाख रुपये के मामूली बजट वाली इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 5 करोड़ रुपये की कमाई की है.

हम बात कर रहे हैं 30 मई, 1975 की ‘जय संतोषी मां’ फिल्म की. इस फिल्म को विजय शर्मा ने डायरेक्ट किया था जबकि इसके कहानी आर. प्रियदर्शी ने लिखी थी. फिल्म के प्रोड्यूसर सतराम रोहरा थे. फिल्म में लीड रोल में कानन कौशल, भारत भूषण, आशीष कुमार, अनिता गुहा, त्रिलोक कपूर और कबीर खान थे. ‘जय संतोषी मां’ फिल्म का म्यूजिक भी काफी लोकप्रिय हुआ था. म्यूजिक सी. अर्जुन का था.

Advertisement

जय संतोषी मां फुल मूवी

‘जय संतोषी मां’ में अनिता गुहा ने संतोषी मां का किरदार निभाया था. यही फिल्म थी जिसकी वजह से पूरे देश में संतोषी मां की महिमा लोगों को जानने को मिली. इस किरदार ने अनिता गुहा को घर-घर में लोकप्रिय बना दिया. उस समय आलम यह हो गया था कि फैन्स कई बार अमिता गुहा के घर पहुंच जाते थए और उनसे आशीर्वाद मांगने लगे थे. यही नहीं, सड़क पर मिल जाएं तो उनके पांव छूने लगते थे. अनिता गुहा ने अपने करियर में कई फिल्में की लेकिन यादगार जय संतोषी मां ही रही.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *