सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

‘मेरा अश्लील वीडियो लीक करना चाहते हैं’, दिग्विजय सिंह राठी के फैंस पर Ex गर्लफ्रेंड ने लगाए आरोप, दे डाली ये वॉर्निंग

2 मिनट पढ़ें
दिग्विजय सिंह राठी

'मेरा अश्लील वीडियो लीक करना चाहते हैं', दिग्विजय सिंह राठी के फैंस पर Ex गर्लफ्रेंड ने लगाए आरोप, दे डाली ये वॉर्निंग

Advertisement

Unnati Tomar On Digvijay Fans: बिग बॉस 18 के कंटेस्टेंट रहे दिग्विजय सिंह राठी और उनकी एक्स गर्लफ्रेंड उन्नति तोमर के बीच विवाद बढ़ता ही जा रहा है. दोनों की पहली मुलाकात एमटीवी स्प्लिट्सविला 15 पर हुई थी. इस दौरान दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया था और फिर इनका ब्रेकअप भी हो गया. अब दिग्विजय और उन्नति एक दूसरे पर धोखा देना का इल्जाम लगा रहे हैं. अब उन्नति ने एक्स बॉयफ्रेंड दिग्विजय राठी के फैंस को लेकर चौंकाने वाले आरोप लगाए हैं.

उन्नति तोमर ने एक्स दिग्विजय के फैंस पर लगाए आरोप
दरअसल उन्नति तोमर ने दावा किया कि उनके एक्स बॉयफ्रेंड दिग्विजय सिंह राठी के फैंस उनका अश्लील वीडियो लीक करने की योजना बना रहे हैं. तोमर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर व्हाट्सएप चैट के स्क्रीनशॉट साझा किए, जिसमें राठी के फैंस उनके एआई-जनरेटेड अश्लील वीडियो को लीक करने पर चर्चा कर रहे थे. उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट को कैप्शन दिया, “अगर कुछ भी हुआ, तो मैं कानूनी कार्रवाई करूंगी” और उन्होंने दिल्ली पुलिस को टैग किया  है.

मेरा अश्लील वीडियो लीक करना चाहते हैं', दिग्विजय सिंह राठी के फैंस पर Ex गर्लफ्रेंड ने लगाए आरोप, दे डाली ये वॉर्निंग

उन्नति ने दिग्विजय पर कई लड़कियों के साथ सोने के लगाए थे आरोप
उन्नति ने इससे पहले दिग्विजय पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया था और उन्होंने दिग्विजय पर कई लड़कियों के साथ सोने का भी आरोप लगाया था. इस दौरान उन्होंने कई चैट शेयर किए जिसके चलते दिग्विजय का  फोन नंबर भी लीक हो गया था.

Advertisement

दिग्विजय ने एक्स गर्लफ्रेंड की आलोचना की थी
वहीं इस पूरे मामले को लेकर दिग्विजय ने भी एक बयान जारी कर अपनी एक्स गर्लफ्रेंड की आलोचना की थी. उन्होंने कहा, “मैंने हमेशा हर किसी की प्राइवेसी को महत्व दिया है, यही कारण है कि मैंने शो से पहले और बाद में चुप रहना चुना.  मैंने अपने परिवार के लिए शांति को प्राथमिकता देते हुए विवादों से दूर रहने के लिए कोई इंटरव्यू नहीं दिया.”

उन्होंने आगे कहा, “दुर्भाग्य से, आज पर्सनल बाउंड्रीज का रिस्पेक्ट नहीं किया जाता है. किसी का निजी नंबर लीक करना कभी ठीक नहीं है. आइए एक ऐसी स्पेस बनाना कंटीन्यू रखें जहां हम एक-दूसरे का सपोर्ट करें और अपलिफ्ट करें.”

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *