सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 9 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

1 जनवरी से बदल जाएंगे इनकम टैक्स, क्रेडिट कार्ड, FD, पेंशन और एयरपोर्ट लाउंज से जुड़े ये नियम

2 मिनट पढ़ें
1 जनवरी

1 जनवरी से बदल जाएंगे इनकम टैक्स, क्रेडिट कार्ड, FD, पेंशन और एयरपोर्ट लाउंज से जुड़े ये नियम

Advertisement

साल 2024 के बजट में हुए टैक्स रिफॉर्म के एलान का असली असर 2025 में दिखने वाला है. इसलिए जुलाई 2025 में इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की तैयारी और उससे जुड़े डॉक्यूमेंट्स पर आपको अभी से नजर डालने होंगे. टैक्स डिडक्शन और छूट की सुविधाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए आपको अभी से इंतजाम करने होंगे. नए रेगुलेशन के अपडेट से जुड़े कागजात आपको अभी से जुटा लेने होंगे.

फिक्स्ड डिपॉजिट के लिए कर लें ये तैयारी

रिजर्व बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट से जुड़े कई नियमों को काफी कड़ा किया है. उस हिसाब से भी आपको तैयारी करनी होगी. आपकी ओर से सौंपे गए दस्तावेज में नॉमिनी की घोषणा को अनिवार्य कर दिया गया है. एक जनवरी 2025 से यह लागू है. इसके लिए भी आपको तैयारी करनी होगी. फिक्स्ड डिपॉजिट में ग्राहकों के पैसा निकालने के लिए कई नियम आसान किए गए हैं. उनकी भी सुविधा आपको मिलेगी.

देश के किसी भी बैंक ब्रांच से निकाल सकेंगे पेंशन

EPFO के मॉडर्नाइजेशन के आधार पर भी कई तरह की नई सुविधाएं आपको एक जनवरी से मिलने जा रही हैं. इनमें एटीएम कार्ड से पेंशन निकालने की सुविधा के साथ ही देश की किसी भी बैंक शाखा से पेंशन निकालने  की सुविधा आपको मिलेगी. यानी पेंशन सिस्टम को पूरी तरह से बैंकों से स्वतंत्र कर दिया गया है.

Advertisement

क्रेडिट कार्ड से खर्च करने पर एयरपोर्ट लाउंज में मिलेगी सुविधा

रूपे क्रेडिट कार्ड के जरिये तय सीमा से अधिक खर्च करने पर आपको एयरपोर्ट लाउंज में भी खास सुविधाएं मिलेंगी. नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया 2025 से इसकी व्यवस्था करने जा रहा है. इसी तरह यूपीआई पेमेंट इंटरफेस अब थर्ड पार्टी ऐप यानी बैंक से अलग की एजेंसियों को भी सपोर्ट देगा.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *