सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

अगले कुछ दिनों में दिल्ली में पड़ेगी तेज गर्मी,मौसम को लेकर जताया यह अनुमान

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

दिल्ली में अगले कुछ दिन पड़ेगी तेज गर्मी , IMD ने मौसम को लेकर जताया यह अनुमान

मानसून (Monsoon) ने बृहस्पतिवार को भारतीय भूमि पर दस्तक दी थी. आईएमडी (IMD) ने कहा था कि अरब सागर में उठे चक्रवाती तूफान (Cyclonic Storm) के कारण केरल में मानसून एक जून की सामान्य तिथि से हफ्ते भर की देरी से पहुंचा है.

41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक आसमान साफ रहने और शुष्क मौसम (Dry Season) के साथ तेज गर्मी पड़ने का अनुमान जताया है. विभाग ने हालांकि, कम से कम एक सप्ताह तक लू न चलने की भविष्यवाणी की है, लेकिन शहर में कुछ स्थानों पर लू जैसी स्थिति सामने आ सकती है. दिल्ली (Delhi) के प्रमुख मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला में शुक्रवार को सुबह न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के लिहाज से सामान्य है. आईएमडी ने राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है.

Advertisement

विभाग ने कहा कि शहर में दिन में तेज सतही हवाएं चलने और रात को बहुत हल्की बारिश होने की संभावना है. आईएमडी ने पिछले महीने उत्तर-पश्चिम भारत में सामान्य या सामान्य से कम मानसूनी बारिश होने की भविष्यवाणी की थी, जिसका मतलब है कि क्षेत्र में अधिक गर्म और शुष्क दिन दर्ज किए जा सकते हैं.

विभाग ने कहा था, “जून में देश के सबसे उत्तरी और सबसे दक्षिणी प्रायद्वीपीय क्षेत्र के कुछ हिस्सों को छोड़कर, ज्यादातर हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य या सामान्य से अधिक रहने के आसार हैं. आईएमडी का विस्तारित रेंज मॉडल जून के चौथे सप्ताह और जुलाई के पहले सप्ताह में उत्तर-पश्चिम भारत में बेहतर बारिश का अनुमान बताता है.

मानसून ने बृहस्पतिवार को भारतीय भूमि पर दस्तक दी थी. आईएमडी ने कहा था कि अरब सागर में उठे चक्रवाती तूफान के कारण केरल में मानसून एक जून की सामान्य तिथि से हफ्ते भर की देरी से पहुंचा है. विभाग ने पहले केरल में मानसून की दस्तक में चार दिन की देरी का अनुमान जताया था.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *