सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराFood Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

दिल्ली भाजपा की राजनीति में अगले माह होगा बड़ा फेरबदल

3 मिनट पढ़ें

BJP slipped in UP due to the collapse of the fort of big leaders ministers  and MLAs could not win their areas यूपी में बड़े नेताओं के किले ढहने से  फिसली भाजपा,

 

दिल्ली भाजपा की राजनीति में अगले माह होगा बड़ा फेरबदल

केजरीवाल से निपटने की बनेगी रणनीति
– अश्वनी भारद्वाज –

नई दिल्ली , जी हाँ हेडलाइन आप बिलकुल ठीक पढ़ पा रहे हैं | इसे हम नवरात्र में भी लिख सकते थे क्योंकि कोई शुभ काम हिन्दू धर्म में नवरात्र के दौरान ही किया जाना बेहतर माना जाता है | लेकिन हरियाणा के चुनाव भी तो हैं और पार्टी को पड़ोसी राज्य में टीम भी लगानी है तथा परिणाम भी बड़ी आतुरता के साथ देखने है | परिणाम क्या होने हैं हमे तो आभास है | हो सकता है आपको भी हों ,वैसे हम एग्जिक्ट पोल और सर्वे में कम ही यकीन करते है लेकिन ईमानदारी से किये आंकलन कभी गलत नहीं होते | ये बात एक बार हमने मुख्यमंत्री शीला दीक्षित जी को कही थी तो उन्होंने हामी भरते हुए कहा था एड्जेक्टली | परिणामों के बाद भाजपा में कुछ ना कुछ उठापटक तो होनी ही है , जिसके लिए लोगो का ध्यान भी बटाना होगा और कुछ बड़े निर्णय लेने होंगे | ना केवल दिल्ली अपितु विधानसभा चुनाव परिणामो के बाद भाजपा में बड़े स्तर पर संगठनात्मक फेरबदल होना है दिल्ली भी उससे अछूती नहीं रहने वाली |

आज हम केवल दिल्ली की बात करते हैं दरअसल सियासत में वीरेन्द्र सचदेवा का कद अरविन्द केजरीवाल के सामने कहीं नहीं टिकता | वैसे तो भाजपा के पास केजरीवाल की टक्कर का कोई बड़ा नाम है भी नहीं और यदि ले देकर एक दो नाम हैं भी तो उनमे आपसी टकराव बहुत ज्यादा है लिहाजा 26 साल से
दिल्ली की सत्ता से बे-दखल पार्टी बड़ा रिस्क लेने के मूड में नहीं है | पार्टी अभी नहीं तो कभी नहीं के मॉड में है ,पार्टी को लगता है अब ना तो केजरीवाल का दिल्ली में किसी से गठ्बन्धन होना और ना ही केजरीवाल के प्रचार में पुरानी वाली धार रहने वाली | शायद इसीलिए पार्टी के रणनीतिकार अब विधानसभा को भंग करवा राष्ट्रपति शासन लगवाने के मशविरे पर भी काम नहीं करने वाले |

ऐसा कर केजरीवाल के खिलाफ एंटी क्म्बेंसी का अस्त्र भी फेल होने की सम्भावनाएं रहेगी | उलटे केजरीवाल सहनुभूति बटोरने में कामयाब हो जायेगें | लिहाजा पार्टी बड़े चेहरे के साथ भ्रस्टाचार को ही मुद्दा बनाना चाहेगी | अब सवाल उठता है आखिर कौन हो सकता है वो बड़ा चेहरा , दिल्ली की सियासत में छोटे पर्दे और बड़े पर्दे वाले ही बड़े चेहरे नहीं हो सकते और ना ही वो केजरीवाल के सामने टिकने वाले, टिकने की बात तो छोड़ ही दीजिये यदि पार्टी उनसे केजरीवाल के सामने चुनाव लड़ने की भी बोल दें तो उनके तोते उड़ जायेगें | हमारा मानना है पार्टी जमीन से जुड़े किसी बड़े नेता की तलाश में है जिसने कभी कोई चुनाव नहीं हारा हो,जो सबको साथ लेकर चल सकता हों | जिसका जातीय समीकरण भी केजरीवाल को टक्कर दे सकता हो अबआप समझ ही गए होंगे आखिर क्या चल रहा है पार्टी के मन में | आज बस इतना ही …

Sumber : Nonton Bola

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *