सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

पाकिस्तान क्रिकेट में होगा बड़ा बदलाव! PCB चेयरमैन मोहसिन नकवी ने कर दिया एलान

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

 

PAK vs BAN: पाकिस्तान क्रिकेट में टीम में होंगे बड़े बदलाव, PCB लेने जा रहा  बड़ा फैसला - India TV Hindi

पाकिस्तान क्रिकेट में होगा बड़ा बदलाव! PCB चेयरमैन मोहसिन नकवी ने कर दिया एलान

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने कहा कि अगर अल्लाह ने चाहा तो मैं पाकिस्तान क्रिकेट की खामियों को दूर कर दूंगा, हमारी टीम में बदलाव आ रहे हैं.

Advertisement

रावलपिंडी टेस्ट में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को आसानी से हरा दिया. पाकिस्तान को 10 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा. इस हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम की खूब फजीहत हुई. शान मसूद की अगुवाई वाली पाकिस्तान टीम की खूब किरकिरी हो रही है. पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहीद अफरीदी, मोहम्मद हफीज और फवाद आलम ने हार के बाद तीखे सवाल उठाए. बहरहाल, अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने हार पर अपना बयान दिया है. साथ ही उन्होंने बताया कि अब आगे का रास्ता क्या है?

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने कहा कि अगर अल्लाह ने चाहा तो मैं पाकिस्तान क्रिकेट की खामियों को दूर कर दूंगा, हमारे टीम में बदलाव आ रहे हैं. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान क्रिकेट में बड़े पैमाने पर बदलाव की जरूरत है. इससे पहले टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा. पाकिस्तान टीम सुपर-8 राउंड तक नहीं पहुंच सकी. इसके बाद मोहसिन खान ने कहा था कि पाकिस्तान क्रिकेट में बड़े पैमाने पर बदलाव की दरकार है. वहीं, अब बांग्लादेश के खिलाफ हार के बाद फिर पाकिस्तान क्रिकेट की फजीहत हो रही है.

बताते चलें कि पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान ने 6 विकेट पर 448 रन बनाकर अपनी पारी घोषित की. पाकिस्तान के लिए मोहम्मद रिजवान ने सबसे ज्यादा 171 रनों की पारी खेली. लेकिन इसके बाद बांग्लादेश ने शानदार अंदाज में पलटवार किया. बांग्लादेश ने पहली पारी में 565 रनों का विशाल स्कोर बनाया. इस तरह पहली पारी के आधार पर बांग्लादेश को 117 रनों की अहम बढ़त मिली. पाकिस्तान की दूसरी पारी महज 146 रनों पर सिमट गई. पाकिस्तान के लिए मोहम्मद रिजवान अकले संघर्ष करते रहे, लेकिन 51 रन बनाकर पवैलियन का रुख कर गए.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *