सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

आवासीय प्रशिक्षण को लेकर बिहार में मचा घमासान, सम्राट चौधरी बोले- ‘सरकार हिंदुओं को…’

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

नवरात्रि में शिक्षकों के आवासीय प्रशिक्षण को लेकर बिहार में मचा घमासान, सम्राट चौधरी बोले- ‘सरकार हिंदुओं को…’

बिहार में नवरात्रि के मौके पर शिक्षकों के आवासीय प्रशिक्षण को लेकर विरोध शुरू हो गया है. वहीं, इस मुद्दे को लेकर सम्राट चौधरी ने सीएम नीतीश को आड़े हाथों लिया.

बिहार में कुछ ही दिन पूर्व पर्व त्योहारों पर शिक्षकों की छुट्टी कटौती के बाद हुए विरोध के बाद शिक्षा विभाग (Bihar Education Department) को आदेश वापस लेना पड़ा था. इस बीच, एक बार फिर नवरात्रि के मौके पर शिक्षकों के आवासीय प्रशिक्षण को लेकर विरोध शुरू हो गया. विपक्षी दल बीजेपी (BJP) जहां इस आदेश को भुनाने की कोशिश में जुट गई है. वहीं, सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस (Congress) ने भी इस आदेश को वापस लेने की मांग की है. इधर, शिक्षक संघ ने भी इसे लेकर आंदोलन की धमकी दी है.

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि सरकार इस बहाने हिंदुओं को प्रताड़ित कर रही है. नवरात्र में अधिसंख्य हिंदू उपवास या फलाहार करते हैं, ऐसे में प्रशिक्षण का कार्यक्रम बनाना समझ से परे है.

यह सरकार की तुगलकी नीति है- शत्रुघ्न प्रसाद सिंह  

Advertisement

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बीजेपी इस आदेश को लेकर जनता के बीच जाएगी. इस बीच, कांग्रेस के प्रवक्ता असित नाथ तिवारी ने भी इस आदेश को वापस लेने की बात कही है. वहीं, माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश महासचिव शत्रुघ्न प्रसाद सिंह ने कहा कि यह सरकार की तुगलकी नीति है. उन्होंने साफ लहजे में कहा कि इस आदेश के दूरगामी प्रभाव दिखेंगे. इधर, बीजेपी का कहना है कि यह तुष्टिकरण है. बीजेपी का कहना है कि मुस्लिम के पर्व में कर्मचारियों के लिए टाइम टेबल बदला जाता है.

शिक्षकों को 16 से 21 अक्तूबर तक आवासीय प्रशिक्षण 

बता दें कि नवरात्र के अवकाश के दौरान शिक्षकों को 16 अक्तूबर से 21 अक्तूबर तक आवासीय प्रशिक्षण का आदेश दिया गया है. इसमें कई महिला शिक्षकों को बुलाया गया है. इस स्थिति में कई स्थानों पर प्रशिक्षण के लिए शिक्षक तो जुटे हैं लेकिन कई शिक्षक उपवास में हैं. शिक्षक संगठनों ने कहा कि इस प्रशिक्षण को रद्द कर आगे के लिए प्रस्तावित करना चाहिए

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *