Home क्राइम Nuh Violence: मेवात में ईद के दिन दो पक्षों में हुआ बवाल,...

Nuh Violence: मेवात में ईद के दिन दो पक्षों में हुआ बवाल, जमकर चले लाठी-डंडे, कई घायल

0
80

Nuh Violence: मेवात में ईद के दिन दो पक्षों में हुआ बवाल, जमकर चले लाठी-डंडे, कई घायल

हरियाणा के मेवात जिले में ईद के दिन दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने उग्र रूप धारण कर लिया। बिछोर थाना क्षेत्र के तिरवाड़ा गांव में यह झगड़ा उस समय हुआ जब ईद की नमाज अदा करने के बाद गांव के दो गुट आमने-सामने आ गए। पुरानी रंजिश के कारण शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया, जिसमें दोनों ओर से लाठी-डंडे जमकर चले।

इस हिंसा में करीब दर्जन भर लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से कुछ को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें भीड़ को एक-दूसरे पर हमला करते देखा जा सकता है।

मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात को काबू में करने के लिए हस्तक्षेप किया और दोनों पक्षों को शांत कराने का प्रयास किया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, झगड़े की वजह पहले से चली आ रही आपसी रंजिश थी, जो ईद के दिन टकराव में बदल गई।

फिलहाल, पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घायलों का इलाज नजदीकी अस्पताल में चल रहा है, और स्थिति अब नियंत्रण में बताई जा रही है। पुलिस प्रशासन शांति बनाए रखने के लिए गांव में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिया है ताकि कोई और अप्रिय घटना न हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here