सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

दिल्ली-NCR में अगले दो घंटे में हो सकती है बारिश, चलेंगी तेज हवाएं, IMD ने दिया अपडेट

3 मिनट पढ़ें
दिल्ली-NCR में अगले दो घंटे में हो सकती है बारिश, चलेंगी तेज हवाएं, IMD ने दिया अपडेट

दिल्ली-NCR में अगले दो घंटे में हो सकती है बारिश, चलेंगी तेज हवाएं, IMD ने दिया अपडेट

Advertisement

दिल्ली-NCR में अगले दो घंटे में हो सकती है बारिश, चलेंगी तेज हवाएं, IMD ने दिया अपडेट

Weather Desk | CPN NEWS

Delhi News: दिल्ली के कुछ हिस्सों में अगले दो घंटे के भीतर हल्की बारिश (Light Rain) या फुहार पड़ने के आसार हैं. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक इस दौरान तेज हवाएं चलेंगी जिसकी गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे रहेगी. मौसम की यह स्थिति एनसीआर के लोनी देहात, हिंडन एयरफोर्स स्टेशन, गाजियाबाद, इंदिरापुरम, छपरौला, नोएडा, दादरी में रहेगी. इसके अलावा उत्तर प्रदेश के बागपत, मेरठ, खेकरा, मोदीनगर, किठोर, गढ़मुक्तेश्वर, पिलखुआ, हापुड़, गुलौटी और हरिय़ाणा के नूंह में हल्की बारिश के आसार हैं.

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि औसत से चार डिग्री कम है. आईएमडी के मुताबिक शहर में आद्रता का स्तर 89 प्रतिशत रहा है. मौसम विभाग ने हालांकि सुबह अपने पूर्वानुमान में आसमान साफ रहने और 20-30 किलोमीटर की स्पीड से हवा चलने का अनुमान व्यवक्त किया था. जबकि अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार जताए थे. आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक दिन के वक्त धूप भी निकली और आसमान साफ रहा.

Advertisement

गुरुवार को भी चलेंगी हवाएं

उधरक, मौसम विभाग ने गुरुवार को भी हवाएं चलने के आसार जताए हैं जिससे ठंड से राहत मिलता नहीं दिख रहा. बताया जा रहा है कि ये हवाएं उत्तर पश्चिमी दिशा से चलेंगीा जो अपने साथ बर्फबारी वाले क्षेत्रों की गलन लेकर आएंगी.

वायु गुणवत्ता में हुआ सुधार

उधर, दिल्ली में वायु गुणवत्ता में सुधार देखा गया है और वह मध्य श्रेणी में दर्ज किया गया. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक सुबह 8 बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 174 रहा जो ‘मध्यम’ श्रेणी में है. शून्य और 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बेहद खराब’ और 401 और 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है. हालांकि नवंबर दिसंबर के महीने में राजधानी में वायु गुणवत्ता में काफी गिरावट देखी जाती है. बीते नवंबर महीने में हवा की क्वालिटी खराब होने के कारण स्कूल में समय से पहले विंटर वेकेशन घोषित किया गया था.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *