सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

जुमलों के अलावा कुछ नहीं है भाजपा के घोषणापत्र में : श्री दत्त शर्मा

2 मिनट पढ़ें
जुमलों के अलावा कुछ नहीं है भाजपा के घोषणापत्र में : श्री दत्त शर्मा

जुमलों के अलावा कुछ नहीं है भाजपा के घोषणापत्र में : श्री दत्त शर्मा

Advertisement

जुमलों के अलावा कुछ नहीं है भाजपा के घोषणापत्र में : श्री दत्त शर्मा

– शिवा कौशिक –

नई दिल्ली ,न एमएसपी की बात , न नौकरियों की, न नारी के न्याय की, और ना ही बात की मणिपुर में हुए अन्याय की, जी हां भाजपा के द्वारा 2024 लोकसभा चुनावों के लिए जारी किए गए घोषणा पत्र पर कुछ ऐसा कहना है घोड़ा से आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक श्री दत्त शर्मा का। भाजपा द्वारा लोकसभा चुनावों के लिए जारी किए गए घोषणा पत्र पर बात करते हुए श्री दत्त शर्मा ने कहा की भाजपा जैसी राजनीतिक पार्टी जिसका आधार ही झूठ हो उस
राजनीतिक पार्टी से जुमलों के अलावा और क्या ही उम्मीद कर सकते है आप? जिस राजनीतिक पार्टी का प्रधानमंत्री झूठ और जुमलों के अलावा कुछ न बोलता हो वो पार्टी कभी अपने घोषणा पत्र में सच लिखेगी ही नहीं। भाजपा के घोषणा पत्र की कड़ी निंदा करते हुए श्री दत्त शर्मा ने कहा की क्या आपको
लगता है की वो पार्टी कभी जनहित के कार्यों को करने के बारे में सोचेगी जिसने अपने दस वर्षों के कार्यकाल में देश की जनता के ऊपर सिर्फ अन्याय करा हो, क्या आपको लगता है की भाजपा अपने घोषणा पत्र में देश के आपसी सौहार्द को बढ़ाने की बात करेगी जिसने धर्म के नाम पर देश में सिर्फ नफरत
फ़ैलाने की कोशिश करी हो।

Advertisement

श्री दत्त शर्मा ने आगे कहा की भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में हर उस मुद्दे से बचने की कोशिश की है जो भाजपा की पोल खोल के रख दे चाहे वो मुद्दा जातिगत जनगणना का हो या लद्दाख का या फिर बढ़ती महंगाई का या सरकारी नौकरियों का। श्री दत्त शर्मा ने आगे कहा की भाजपा का घोषणा पत्र कुछ नहीं है, यह सिर्फ एक ऐसी किताब है जिसके हर पन्ने पर एक नया झूठ, एक नया जुमला लिखा है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *