सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

परिणीति और Mannara Chopra के बीच हैं गिले-शिकवे, बिग बॉस 17 में नहीं किया सपोर्ट? एक्ट्रेस ने किया रिएक्ट

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

परिणीति और Mannara Chopra के बीच हैं गिले-शिकवे, बिग बॉस 17 में नहीं किया सपोर्ट? एक्ट्रेस ने किया रिएक्ट

मन्नारा चोपड़ा बिग बॉस 17 में नजर आई थीं. शो से बाहर आने के बाद उन्होंने कजिन सिस्टर परिणीति चोपड़ा के सपोर्ट न करने वाली खबर को लेकर रिएक्ट किया है.

एक्ट्रेस मन्नारा चोपड़ा इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है. उन्हें शो बिग बॉस 17 में देखा गया था. इस शो में वो सेकंड रनरअप रहीं. मन्नारा जब बिग बॉस में थीं तो उनकी कजिन सिस्टर प्रियंका चोपड़ा ने उनका सपोर्ट किया था. प्रियंका ने मन्नारा के लिए पोस्ट किया था. हालांकि, कजिन परिणीति चोपड़ा की तरफ से मन्नारा के सपोर्ट में किसी भी तरह का कोई पोस्ट नहीं किया गया. अब मन्नारा चोपड़ा ने इसे लेकर रिएक्ट किया है.

परिणीति को लेकर मन्नारा ने कहा ये

टेली मसाला को दिए इंटरव्यू में परिणीति चोपड़ा के सपोर्ट न करने को लेकर जब मन्नारा से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा- मुझे किसी से कोई गिला-शिकवा नहीं रहता है. मेरी फैमिली के लिए मुझे बहुत प्यार है. मुझे परिणीति का कल ही मैसेज आया था. बधाई देने के लिए बहुत लंबा चौड़ा मैसेज आया था, जो इस सफेद मोबाइल के अंदर है. मैं परिणीति को ऑल द बेस्ट कहूंगी. उसकी तो लाइफ की नई जर्नी है.

म्यूजिक इंडस्ट्री में परिणीति चोपड़ा की एंट्री

Advertisement

बता दें कि परिणीति चोपड़ा ने हाल ही में म्यूजिक इंडस्ट्री में अपना करियर शुरू किया है. वो अब लाइव परफॉर्मेंस भी करती हैं. परिणीति ने सोशल मीडिया पर इसे लेकर जानकारी दी थी.

मन्नारा चोपड़ा की जर्नी

वहीं मन्नारा की बात करें तो उन्हें बॉलीवुड फिल्म जिद में देखा गया था. हालांकि, बॉलीवुड में मन्नारा का करियर चला नहीं तो उन्होंने साउथ इंडस्ट्री में कदम रखा. अब मन्नारा साउथ फिल्में करती हैं. हालांकि, पहचान उन्हें बिग बॉस 17 से ही मिली है. इस शो में मन्नारा को पहले दिन से फैंस ने पसंद किया. मन्नारा का स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी संग बॉन्ड देखने को मिला. इसके अलावा मन्नारा की अंकिता लोखंडे संग भी काफी लड़ाई हुई थी.

मन्नारा चोपड़ा ने शो में काफी अच्छे से परफॉर्म किया था और उन्होंने टीवी की पॉपुलर बहू अंकिता लोखंडे तक को पीछे छोड़ दिया. अंकिता को पीछे छोड़कर मन्नारा टॉप 3 का हिस्सा बनी थीं. शो से बाहर निकलने के बाद मन्नारा ने फैमिली संग डिनर किया. फिलहाल वो फैमिली संग टाइम स्पेंड कर रही हैं. बिग बॉस की जर्नी के दौरान प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने भी उनका सपोर्ट किया था. मन्नारा के टॉप 3 में पहुंचने से उनका परिवार काफी खुश है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *