सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

व्यापारी कल्याण बोर्ड से होगा दिल्ली के व्यापारियों का कल्याण होगा समस्याओं का समाधान : गुरमीत सिंह सूरा

3 मिनट पढ़ें
गुरमीत सिंह सूरा

व्यापारी कल्याण बोर्ड से होगा दिल्ली के व्यापारियों का कल्याण होगा समस्याओं का समाधान : गुरमीत सिंह सूरा

Advertisement

व्यापारी कल्याण बोर्ड से होगा दिल्ली के व्यापारियों का कल्याण होगा समस्याओं का समाधान : गुरमीत सिंह सूरा

– हर्ष भारद्वाज –

नई दिल्ली ,दिल्ली सरकार तकरीबन रोजाना दिल्ली के लोगो के कल्याण के लिए योजनाएं लेकर आ रही है जिससे लाखों लोग लाभान्वित होंगे | यह कहना है
भारतीय जनता पार्टी शाहदरा जिले के वरिष्ठ नेता पश्चिमी जिला भाजपा के पूर्व सह-प्रभारी गुरमीत सिंह सूरा का | गुरमीत सिंह सूरा कहते हैं दो दिन पूर्व दिल्ली सरकार नें कांवड़ शिविरों के लिए बड़ी राहत दी ,आर्थिक पॅकेज की घोषणा की गई ,बिजली के लिए 1200 युनिट मुफ्त व्यवस्था की जिससे कांवड़ शिविर संचालकों को बड़ी राहत मिलेगी | गुरमीत सिंह सूरा कहते हैं रेखा गुप्ता सरकार हर वर्ग का ध्यान रख रही है व्यापारी वर्ग के लिए व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन निश्चित रूप से दिल्ली के लाखों व्यापारियों के लिए वरदान साबित होगा जिसके माध्यम से व्यापारियों की समस्याओं का समाधान होगा |

दिल्ली सरकार ने दिल्ली व्यापारी कल्याण बोर्ड बनाने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस बोर्ड की घोषणा की। इसका मकसद दिल्ली में व्यापार को बढ़ाना है। यह बोर्ड व्यापारियों की मदद करेगा और दिल्ली की अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाएगा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि महज चार महीने में दिल्ली ट्रेडर्स वेलफेयर बोर्ड का गठन किया गया है. ये संवैधानिक निकाय होगा, व्यापारियों की भलाई इसका मुख्य उद्देश्य है. व्यापारियों की समस्या को हल करना इसका मकसद है. व्यापारियों को वित्तीय सहायता, निवेश में मदद और पॉलिसी बनाने में इस बोर्ड की बड़ी भूमिका होगी |

Advertisement

गुरमीत सिंह सूरा कहते हैं दिल्ली सरकार ने बुधवार को दिल्ली ट्रेडर्स वेलफेयर बोर्ड का गठन करने की घोषणा की है. 15 सदस्यीय इस बोर्ड के चेयरमैन उद्योग मंत्री मनजिंदर सिरसा होंगे. इसके अलावा 9 सदस्य व्यापारी वर्ग से होंगे. इसके अलावा नगर निगम , उद्योग विभाग से भी अधिकारी होंगे. राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार मेला भी इस बोर्ड के जरिए आयोजित किए जाएंगे, जिनमें 8 लाख व्यापारियों का प्रतिनिधित्व किया जाएगी. गुरमीत सिंह सूरा कहते हैं महज चार महीने में दिल्ली ट्रेडर्स वेलफेयर बोर्ड का गठन किया गया है. ये संवैधानिक निकाय होगा, व्यापारियों की भलाई इसका मुख्य उद्देश्य है. व्यापारियों की समस्या को हल करना इसका मकसद है.

व्यापारियों को वित्तीय सहायता, निवेश में मदद और पॉलिसी बनाने में इस बोर्ड की बड़ी भूमिका होगी. राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार मेला भी इस बोर्ड के ज़रिए होंगे. दिल्ली में 8 लाख व्यापारियों का प्रतिनिधित्व किया जाएगा और बिजनेस को बढ़ाना व्यापारियों से जुड़ी कोई समस्या होगी तो उसका समाधान किया जाएगा गुरमीत सिंह सूरा कहते हैं निश्चित रूप से यह एक ऐसा मंच होगा जिसके माध्यम से व्यापारी अपनी समस्याओं के बारे में सरकार तक अपने विचार पहुंचा सकेगें | बोर्ड कानूनी सहायता भी प्रदान करेगा, कार्यक्रम आयोजित करेगा और सरकार और व्यापारियों के बीच संचार की सुविधा के लिए एक आईटी (सूचना प्रौद्योगिकी) पोर्टल बनाएगा। दूसरे शब्दों में यह बोर्ड, सरकार और व्यापारिक समुदाय के बीच ‘पुल’ का काम भी करेगा और उनके सुझावों और चिंताओं को सीधे नीति- निर्माताओं तक पहुंचाएगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *