सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

सब्जी उगाने वाले किसान परिवार के भारोत्तोलक ने जीता कांस्य पदक

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

खेलो इंडिया युवा खेलों के दौरान लड़कों के 61 किलोग्राम भार वर्ग में मंगलवार को कांस्य पदक जीतने वाले महाराष्ट्र के भारोत्तोलक शुभम विजय कालभोर अपनी इस कामयाबी पर खुश हैं। कालभोर ने खेलो इंडिया युवा खेलों में स्नैच और क्लीन एंड जर्क मिलाकर कुल 240 किलोग्राम वजन उठाया और तीसरे स्थान पर रहे। उन्होंने कहा,‘‘मैंने अपने बेहतरीन प्रदर्शन की कोशिश की। मैं अगर थोड़ा वजन और उठा लेता, तो रजत पदक जीत सकता था। अगली बार मैं बेहतर तैयारी के साथ खेलूंगा।’’ कालभोर ने बताया कि उनका परिवार महाराष्ट्र के पुणे के पास ग्रामीण इलाके में खेती करता है और सब्जियां उगा कर बेचता है। उन्होंने कहा,‘‘मैं पहले किक बॉक्सिंग खेलता था। मेरे चाचा ने मुझे भारोत्तोलन के लिए प्रेरित किया।’’

कालभोर ने कहा कि उन्होंने दो साल तक अपने गांव में ही भारोत्तोलन का प्रशिक्षण लिया और बाद में एक सरकारी प्रशिक्षण केंद्र में खेल के गुर सीखे। खेलो इंडिया युवा खेलों में महाराष्ट्र के इस नौजवान खिलाड़ी का हौसला बढ़ाने उनके दादा तुकाराम मारुति कालभोर भी इंदौर पहुंचे थे। कालभोर की कामयाबी को लेकर प्रतिक्रिया मांगे जाने पर उनके गदगद दादा ने कहा,‘‘आप हमारे चेहरे की हंसी देखिए। हम सब बहुत खुश हैं। शुभम हमारे पूरे परिवार का पहला खिलाड़ी है जो इस मुकाम पर पहुंचा है।’‘ खेलो इंडिया युवा खेलों में लड़कों के 61 किलोग्राम भार वर्ग में अरुणाचल प्रदेश के शंकर लापुंग ने स्नैच और क्लीन एंड जर्क मिलाकर कुल 248 किलोग्राम वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता, जबकि असम के सिद्धांता गोगोई ने कुल 243 किलोग्राम वजन उठाकर रजत पदक अपने नाम किया।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *