सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

द‍िल्‍ली-NCR में मौसम ने ली करवट, आबोहवा भी हुई ताजा, अगले 6 द‍िनों तक नहीं सताएगी गर्मी, IMD ने की ये भव‍िष्‍यवाणी

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

आज दिल्ली वासियों को गर्मी से राहत की उम्मीद, मौसम विभाग ने आंधी के साथ बारिश की जताई संभावना

आईएमडी के मुताबिक 23 और 24 मई को पश्चिम बंगाल और सिक्किम के इलाकों में 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.

आंधी के साथ बारिश की संभावना

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में आज तेज आंधी के साथ बारिश की संभावना है. उत्तरी दिल्ली और उत्तर-पूर्वी दिल्ली के बुरारी, मॉडल टाउन, करावल नगर, लोनी देहात और हिंडन के अलग-अलग इलाकों और आसपास के क्षेत्रों में 30 से 50 किमी/घंटा की गति से हल्की बारिश और तेज हवाएं चलेंगी. आने वाले दिनों में पश्चिमी विक्षोभ में बदलाव के कारण चिलचिलाती गर्मी से राहत और तापमान में गिरावट आने की संभावना है.

आईएमडी के वैज्ञानिक कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि जम्मू-कश्मीर में एक पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव है, जिसे उत्तर पूर्व भारत क्षेत्र और उत्तर पूर्व राजस्थान के मैदानी इलाकों में आने की भविष्यवाणी की गई है. उन्होंने यह भी बताया कि दिल्ली में हल्की बारिश और बादल छाए रहने का अनुमान जताया जा रहा है.

Advertisement

उन्होंने कहा, “1-2 सेमी बारिश होने से 4-5 डिग्री सेल्सियस तक तापमान गिर सकता है. 24-25 मई को दिल्ली-एनसीआर में गरज और बिजली गिरने का अनुमान है.”

हालांकि पिछले दो दिनों से दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में लू जैसी स्थिति बनी हुई है. तापमान में मामूली वृद्धि होगी, लेकिन बादल घिरे रहेंगे और हल्की बूंदाबांदी हो सकती है.

वैज्ञानिक ने कहा, “इस दौरान उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हिमाचल से जुड़े पंजाब के इलाकों और उत्तरी राजस्थान के कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की भी संभावना है. 24 और 25 मई को दिल्ली एनसीआर में भी आंधी और बिजली गिरेगी.”

आईएमडी ने यह भी भविष्यवाणी की है कि 23 और 24 मई को पश्चिम बंगाल और सिक्किम के इलाकों में 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *