सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

आम आदमी पार्टी को घेरने से नहीं होगा पानी की समस्या का समाधान : रेखा रानी

2 मिनट पढ़ें
आम आदमी पार्टी को घेरने से नहीं होगा पानी की समस्या का समाधान : रेखा रानी

आम आदमी पार्टी को घेरने से नहीं होगा पानी की समस्या का समाधान : रेखा रानी

Advertisement

आम आदमी पार्टी को घेरने से नहीं होगा पानी की समस्या का समाधान : रेखा रानी

– शिवा कौशिक –

नई दिल्ली ,पानी जैसे मुद्दे पर राजनीति नहीं बल्कि इस समस्या का समाधान होना चाहिए, ऐसा कहना है भजनपुरा वार्ड की निगम पार्षद रेखा रानी का। दिल्ली में कई दिनों से चल रही पानी की किल्लत की समस्या पर बात करते हुए रेखा रानी ने कहा कि पानी सभी की जरूरत है और दिल्ली में पड़ रही रिकॉर्डतोड़ भीषण गर्मी में पानी सभी के लिए बहुत बहुत जरूरी है इसलिए इसे राजनीतिक मुद्दा नहीं बनाना चाहिए बल्कि जल्द से जल्द पानी की किल्लत की समस्या को दूर करने के लिए जरूरी कदम लेने चाहिए। रेखा रानी ने कहा कि मैं काफी समय से देख रही हूं कि भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस तथा इनके नेता पानी की किल्लत की समस्या पर जमकर राजनीति कर रहे है और आम आदमी पार्टी को घेरने में लगे हुए है जो कि गलत है ऐसा करना उन लोगों का मजाक बनाना होगा जो पानी की किल्लत की समस्या से जूझ रहे है।

Advertisement

रेखा रानी ने आगे कहा कि कांग्रेस और भाजपा के नेता पिछले कई दिनों से चल रही दिल्ली में पानी की किल्लत की समस्या पर जमकर राजनीति कर रहे है मैं उन राजनीतिक पार्टियों और उन नेताओं से एक ही बात कहना चाहती हूं कि आप को, तो पानी मिल रहा है लेकिन उन लोगों के बारे में सोचिए जिनके इलाकों में पानी नहीं आ रहा और जो पानी की किल्लत की समस्या से जूझ रहे है थोड़ा उनके दर्द और उनकी परेशानी को समझने की कोशिश करे तब शायद इन राजनीतिक पार्टियों और इन नेताओं को इस बात का एहसास होगा कि सच में पानी का मुद्दा कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं है बल्कि संवेदनशील मुद्दा है जो हर तरह की राजनीति से परे है और जिसका हल होना चाहिए उसका बवाल नहीं बनाना चाहिए।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *