दो दिवसीय फोटो एग्ज़िबिशन एवं प्रतियोगिता का सफल समापन नई
दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : मीडिया फोटो जर्नलिस्ट ट्रस्ट ने प्रेस क्लब ऑफ इंडिया, नई दिल्ली के सहयोग से दो दिवसीय फोटो एग्ज़िबिशन एवं प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया, जिसका सफल समापन आज हुआ। इस आयोजन में राष्ट्रीय मीडिया के 25 प्रख्यात फोटो जर्नलिस्टों ने भाग लिया और अपनी उत्कृष्ट कृतियों के माध्यम से समाज को जागरूक करने का कार्य किया।

कार्यक्रम का उद्घाटन एवं शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे विशिष्ट गणमान्य अतिथियों द्वारा किया गया। इनमें प्रमुख रूप से आकाश कुमार (संस्थापक, बीइंग हार्ट फाउंडेशन) मनोज जैन (निगम पार्षद) विपिन गोयल,डॉ. संजय सोलंकी , निशी सिंह ,नित्यानंद तिवारी आदि | इस अवसर पर ट्रस्ट अध्यक्ष नवल हंस के नेतृत्व में ट्रस्ट के पदाधिकारीकमर सिब्तेंन, विजय वर्मा, वसीम सरवर, हेमन्त रावत, जगजीत सिंह, सुरेंद्र सिंह और कनन सरन भी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता का मूल्यांकन ज्यूरी मेम्बर्स कमलजीत सिंह, सुनील मल्होत्रा, शंकर चक्रवर्ती और जी.एन. झा द्वारा किया गया। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया |
प्रथम पुरस्कार मानवेन्द्र वशिष्ठ (पीटीआई) द्वितीय पुरस्कार मुकेश अग्रवाल (ट्रिब्यून) तृतीय पुरस्कार विवेक निगम (अमर उजाला) को दिया गया | इसके अतिरिक्त पाँच फोटो जर्नलिस्टोंइम्तियाज खान, मिहिर सिंह, धुर्व कुमार, नीरज कोली और सुमित पाल को कंसोलेशन प्राइज प्रदान किए गए। सभी विजेताओं को पुरस्कार एवं सम्मान मनोज कुमार जैन (निगम पार्षद) द्वारा प्रदान किए गए। इस अवसर पर उपस्थित सभी अतिथियों ने कहा कि ऐसे सार्थक आयोजनों से न केवल कला और पत्रकारिता को बढ़ावा मिलता है बल्कि समाज में सकारात्मकता और जागरूकता का संचार भी होता है।


