Home दिल्ली-एनसीआर दिल्ली में पार्किंग समस्या के समाधान में जुटी ट्रिपल इंजन सरकार :...

दिल्ली में पार्किंग समस्या के समाधान में जुटी ट्रिपल इंजन सरकार : संदीप कपूर

0
51
संदीप कपूर
दिल्ली में पार्किंग समस्या के समाधान में जुटी ट्रिपल इंजन सरकार : संदीप कपूर

दिल्ली में पार्किंग समस्या के समाधान में जुटी ट्रिपल इंजन सरकार : संदीप कपूर

* पार्किंग समस्या से जल्द छुटकारा पाने की उम्मीद जगी

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : राजधानी दिल्ली करीब ढाई दशक से ट्रैफिक जाम तथा पार्किंग जैसी समस्याओं से जूझ रही है लेकिन ट्रिपल इंजन सरकार अब और योजना बनाने लगी है और आने वाले साल में बड़ी संख्या में पार्किंग बनाने का काम शुरू हो जाएगा जिससे काफी हद तक पार्किंग की समस्या का निदान हो सकेगा | यह कहना है कृष्णा नगर के निगम पार्षद तथा दिल्ली नगर निगम की डेम्स कमेटी के चेयरमेन संदीप कपूर का |

संदीप कपूर कहते हैं दिल्ली पिछले कई साल से से सड़कों, फ्लाईओवर, स्कूलों, अस्पतालों और पार्किंग जैसी मूलभूत समस्याओं से जूझ रही है।लेकिन दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार नें इन तमाम क्षेत्रों में क्षेत्रों में सुधार की सम्भावनाएं तलाशनी शुरू कर दी है | संदीप कपूर कहते है बीते दिनों मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता नें एक पार्किंग के उद्घाटन मौके पर लोगो को जानकारी दी कि उन्होंने अधिकारियों और मंत्रियों को निर्देश दिया है कि अगले डेढ़ साल में दिल्ली में 100 नई स्वचालित पार्किंग सुविधाएं तैयार की जाएं। उन्होंने निविदा प्रक्रिया को तेज करने के निर्देश दिए हैं ताकि निर्माण समयबद्ध तरीके से हो सके। उन्होंने कहा, “जब हमारे प्रधानमंत्री एक साल में नई संसद बना सकते हैं तो पार्किंग में कई साल क्यों लगते हैं |उन्होंने अधिकारियों से स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि वे एक साल में लक्ष्य पूरा करते हैं, तो सरकार हर वर्ष 20 और पार्किंग परियोजनाओं के लिए बजट स्वीकृत करेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार सिर्फ घोषणाएं नहीं करती, बल्कि काम करके दिखाती है। उन्होंने कहा कि जनता को दिखाई देने वाला बदलाव ही असली विकास है, और दिल्ली को एक स्मार्ट व व्यवस्थित शहर बनाने की दिशा में यह केवल एक शुरुआत है। उन्होंने बताया कि इस तरह की सुविधाएं शहर के अन्य हिस्सों में भी स्थापित की जाएंगी। मुख्यमंत्री ने अंत में कहा कि शहर के लोगों को बेहतर सुविधाएं देना ही उनकी सरकार की प्राथमिकता है। स्कूल, अस्पताल, सड़कें और अब पार्किंग जैसी सुविधाएं लोगों के जीवन को आसान बनाती हैं। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि दिल्ली में 100 से अधिक स्वचालित पार्किंग सिस्टम स्थापित कर शहर को स्मार्ट सिटी की दिशा में नई मजबूती दी जाए. यह पहल केवल पार्किंग तक सीमित नहीं है, बल्कि नागरिकों को एक ऐसा दिल्ली देने का संकल्प है जो सुचारु यातायात, सुरक्षित आवागमन और आधुनिक जीवन-शैली का प्रतीक बने |

संदीप कपूर कहते रेखा गुप्ता सरकार नें अपने सात माह के शासन में इतनी योजनाओं पर काम शुर कर दिया जितना आम आदमी पार्टी की सरकार अपने पूरे कार्यकाल में भी नहीं कर सकी थी | संदीप कपूर कहते हैं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की इस घोषणा में यमुनापार की जनता में बेहद उत्साह है क्योंकि पार्किंग यमुनापार की बड़ी समस्या लम्बे समय से रही है | उम्मीद है अब इस समस्या का समाधान हो पायेगा |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here