ट्रिपल इंजन सरकार सरकारी योजनाओं का लाभ लोगों को देने के लिए प्रतिबद्ध है : मुकेश बंसल
* जोनों की परिसीमन प्रक्रिया से होगा जनता को लाभ :
नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घोषणा की है कि सरकार के सभी राजस्व जिलों की सीमाओं को दिल्ली नगर निगम के 12 ज़ोन के अनुरूप व्यवस्थित किया जाएगा, जिससे कार्यों में समन्वय बना रहे और किसी प्रकार की अव्यवस्था या सीमा संबंधी समस्याएं उत्पन्न न हो | दिल्ली नगर निगम शाहदरा उत्तरी वार्ड समिति के उपाध्यक्ष मुकेश बंसल नें दिल्ली सरकार के इस कदम को ऐतिहासिक बताते हुए इसकी सराहना की है |
मुकेश बंसल नें कहा दिल्ली सरकार के इस निर्णय से ना केवल जनता को राहत मिलेगी बल्कि अधिकारीयों की भी बड़ी समस्या का समाधान हो जाएगा |मुख्यमंत्री का कहना है कि हमारी सरकार के सुशासन की दिशा में यह बड़ा कदम है, क्योंकि हम जनता की समस्याओं का तुरंत व प्रभावी समाधान चाहते हैं |
मुकेश बंसल कहते हैं ट्रिपल इंजन सरकार सरकारी योजनाओं का लाभ लोगों को देने के लिए प्रतिबद्ध है भले ही उसके लिए नियमों में ही बदलाव करने पड़े | मुकेश बंसल कहते हैं ऐसा होने से आमजन की समस्याओं का समाधान करने में आसानी आएगी | उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से मिल सकेगा | इस योजना के तहत सरकार के सभी 11 राजस्व जिलों की सीमाओं को नगर निगम के 12 जोन के अनुरूप व्यवस्थित किया जाएगा, जिससे कार्यों में समन्वय बना रहे, किसी प्रकार की अव्यवस्था या सीमा संबंधी जटिलता उत्पन्न न हो और लोगों की समस्याओं का समय पर निपटारा हो सकेगा | इससे काम में तालमेल बढ़ेगा और सीमा संबंधी परेशानियां भी दूर होंगी। मुकेश बंसल कहते हैं रेखा गुप्ता सरकार बड़ी तेजी के साथ जनता से किये गए वादों को पुरा करने का काम कर रही है उसी कड़ी के तहत प्रसासनिक व्यवस्थाओं में भी तब्दीली कर मार्ग प्रशस्त किया जा रहा है कि आम जनता की समस्याओं का समाधान किन भीतर तरीकों से किया जा सकता है |
मुकेश बंसल कहते हैं उसी कड़ी के तहत रेखा गुप्ता सरकार नें सभी जिलों के मिनी सचिवालय स्थापित करने की योजना बनाई है जिस पर तेजी से काम शुरू हो चुका है इन मिनी सचिवालयों के बनने से लोगो को एक ही छत के नीचे अपने घरों के नजदीक तमाम सुविधाएँ मिल सकेगीं जिनके लिए अभी लोगो को विभिन्न दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते हैं | इसी कड़ी में दिल्ली सरकार के सभी 11 राजस्व जिलों की सीमाओं को नगर निगम के 12 जोन के हिसाब से व्यवस्थित किया जाएगा, जिससे विभागों के बीच आपसी कोऑर्डिनेशन बढ़ेगा और लोगों की समस्याओं का समय पर निपटारा होगा।
शासन को पारदर्शी और अफसरों की जवाबदेही तय करने के लिए सभी 11 जिलों में मिनी सचिवालय बनाए जा रहे हैं। सीएम के मुताबिक, जिला कार्यालयों में पुरानी खामियों को दूर करके उन्हें पूरी तरह अपडेट किया जा रहा है। जिला अधिकारियों को आवश्यक स्टाफ, सहयोग, अधिकार और वित्तीय संसाधन भी दिए गए हैं, ताकि उनकी काम करने की क्षमता और प्रभावशीलता और भी मजबूत हो सके। इन कार्यालयों में चेयरमैन जनता से सीधे संवाद बनाए रखेंगे और नियमित जनसुनवाई करेंगे। मुकेश बंसल कहते हैं मात्र सात माह के कार्यकाल में रेखा गुप्ता सरकार नें जनहित में इतने काम कर दिए है कि जनता को ट्रिपल इंजन सरकार के फायदे नजर आने लगे हैं |


