तिरंगा यात्रा में उमड़ा देश भक्ति का जज्बा भजनपुरा मंडल में तिरंगा यात्रा
* शामिल हुए बड़ी संख्या में स्थानीय लोग
नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : घौंडा विधान सभा भजनपुरा मंडल में “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमे मुख्य रूप मे विधायक अजय महावर, निगम पार्षद रेखा रानी, बिजेन्द्र प्रधान, जिलाध्यक्ष यूके चौधरी, मंडल अध्यक्ष राजेश पाल व मण्डल के सभी पदाधिकारीगण और क्षेत्रीय लोग शामिल हुए | यात्रा गामड़ी से शुरू होकर पांचवा पुस्ता, गढ़ी मेंढ़ू गांव, भजनपुरा मैन मार्केट होते हुए चौधरी हंसराज पार्क पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर राष्ट्रीय गान के साथ संपन्न हुई। विधायक अजय महावर ने कहा हर घर तिरंगा और तिरंगा यात्रा जैसे कार्यक्रमो से देशवासियों में राष्ट्रीय प्रेम सद्भावना जागृत होती है।
देश को आजादी दिलाने वाले शहीदों की याद मे और ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर हम सेना का सम्मान करते है। देश को विश्व की चौथी अर्थव्यवस्था बनाने के लिए हमारे प्रधानमंत्री जी के आह्वान पर तिरंगा यात्रा पूरे देश मे भव्यता से निकाली जा रही है। जिला अध्यक्ष डॉ यू के चौधरी ने कहा हमारे लिए राष्ट्र सर्वोपरि है. जिले के हर मंडल मे कार्यकर्ताओ के साथ तिरंगा यात्रा निकालकर हम सेना के उन जवानो के पराक्रम को नमन करते है। जिनकी वजह से हम देश मे सुरक्षित है। निगम पार्षद रेखा रानी ने कहा कि तिरंगा हमारे देश की शान है. और अगस्त महीना आजादी का महीना है, देश के वीर जवानो के सम्मान मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान पूरे देश मे उत्साह के साथ चल रहा है।
मंडल अध्यक्ष राजेश पाल ने कहा कि आज भजनपुरा मंडल मे अपने विधायक, निगम पार्षद जिलाध्यक्ष और सभी सम्मानित पदाधिकारीगण और साथियो के साथ मिलकर भारत माता की जय के साथ तिरंगा यात्रा निकाली। उमस भरी गर्मी में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं द्वारा हाथों में तिरंगा लेकर 2 किलोमीटर तक भव्य यात्रा निकाली गई। यात्रा मे पूर्व मंडल अध्यक्ष भुवनेश सिंघल, राज सिंह (रज्जू), वीरेंद्र पाल शर्मा जी, महामंत्री ममता जोशी एडवोकेट सचिन कुमार, उपाध्यक्ष लक्ष्मी देवी रामकिशन माहोर,कृष्ण बंसल,संतोष शर्मा, कोषाध्यक्ष मनोज चौहान, मंत्री सरनाम सिंह,चारु कौशिक शोभा द्विवेदी, सुनील चौहानऔर वरिष्ठ कार्यकर्ता मनोज रतिया,विजय चौधरी, मुन्नी लाल तिवारी, नरेंद्र मोरल, दीपक बाजपेई, रणजीत सिंह बिष्ट, दिनेश मिश्रा, मंजू तिवारी रीना ठाकुर, माला ठाकुर, विश्वजीत मिश्रा, सत्यम शर्मा, अरुण शुक्ला, धर्मेंद्र निर्माण, विनीश शर्मा, देवेंद्र सिंह, दिग्विजय चौधरी, मदन पंत सुरेंद्र सोनी छोटेलाल, छोटू पंडित, हरीश पाल और भजनपुरा के क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।


