सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 31 अक्टूबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
रामलीला मैदान की रैली को मिलेगी ऐतिहासिक कामयाबी : भारत सिंह राघवदिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में दिल्ली सरकार की पहल सराहनीय : मुकेश गोयलयमुना की सफाई के नाम पर लगातार की जा रही नौटंकी को समझ रही है जनता : हाजी जरीफDelhi Air Pollution: करोड़ों रुपये खर्च के बावजूद प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण नहीं: डॉ. एम. एल. भास्करChhath Puja Preparation: छठ महापर्व से पहले ही व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में जुटी दिल्ली सरकार: दीपक गाबाCongress Rally: रामलीला मैदान में इंडिया ब्लॉक की रैली को सफल बनाने का महेंद्र भास्कर ने किया आह्वानGhaziabad Crime: पत्नी के जिम ट्रेनर ने घर में घुसकर पति पर चाकू से किया हमला, CCTV में कैद हुई वारदात; दोनों आरोपी गिरफ्तारDelhi Financial Assistance: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित महिलाओं को दिए एक-एक लाख रुपये, करवा चौथ पर मिला खास तोहफा

The Sabarmati Report BO Collection: 10 दिन में 25 करोड़ भी नहीं कमा पाई विक्रांत मैसी की फिल्म, किया बस इतना कलेक्शन

2 मिनट पढ़ें
The Sabarmati Report BO Collection

The Sabarmati Report BO Collection: 10 दिन में 25 करोड़ भी नहीं कमा पाई विक्रांत मैसी की फिल्म, किया बस इतना कलेक्शन

The Sabarmati Report BO Collection: विक्रांत मैसी, राशि खन्ना और रिद्धि डोगरा की फिल्म द साबरमती रिपोर्ट को रिलीज हुए 10 दिन हो चुके हैं. फिल्म को अच्छे रिव्यू मिले हैं मगर कमाई के मामले में ये फिल्म बहुत पीछे चल रही है. द साबरमती रिपोर्ट ने 10 दिन में 25 करोड़ का कलेक्शन भी नहीं किया है. अगर फिल्म का ऐसा ही हाल रहा तो इसके लिए टिके रहना बहुत ही मुश्किल होने वाला है. फिल्म का दसवें दिन का कलेक्शन सामने आ गया है. जो ज्यादा खास नहीं है. फिल्म ने वीकेंड पर थोड़ी अच्छी कमाई की है. वीक डे में तो इसका बुरा हाल हो गया है. आइए आपको फिल्म के 10वें दिन के कलेक्शन के बारे में बताते हैं.

द साबरमती रिपोर्ट की बात करें तो ये गोधरा कांड पर बनी है. इस फिल्म को मीडिया के नजरिए से दिखाया गया है. फिल्म को काफी अच्छे रिव्यू मिले हैं. इतना ही नहीं इसे कई राज्यों में टैक्स फ्री भी कर दिया गया है.

10वें दिन किया इतना कलेक्शन
द साबरमती रिपोर्ट के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक इसने 10वें दिन 3.89 करोड़ का कलेक्शन किया है. ये अब तक का इस फिल्म का सबसे ज्यादा कलेक्शन है. जिसके बाद टोटल कलेक्शन 23.46 करोड़ हो गया है.

 

फिल्म की कमाई में दूसरे हफ्ते काफी इजाफा हुआ है. आठवें दिन फिल्म ने 1.86 करोड़, नौवें दिन 3.18 करोड़ का कलेक्शन किया था. अब फिल्म 25 करोड़ की कमाई करने के लिए भी स्ट्रगल कर रही है.

इन राज्यों में हुई टैक्स फ्री
द साबरमती रिपोर्ट की बात करें तो ये फिल्म अब तक 6 राज्यों में टैक्स फ्री हो चुकी है. जो भी इसे देख रहा है वो इसकी तारीफ कर रहा है. फिल्म को हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात और उत्तराखंड में टैक्स फ्री किया जा चुका है. फिल्म के टैक्स फ्री होने के बाद से इसकी कमाई काफी बढ़ गई है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *