सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

कैमियो और सलमान का नाता है पुराना, अब रितेश देशमुख की इस फिल्म में नजर आएंगे सुल्तान

2 मिनट पढ़ें
कैमियो और सलमान का नाता है पुराना, अब रितेश देशमुख की इस फिल्म में नजर आएंगे सुल्तान

कैमियो और सलमान का नाता है पुराना, अब रितेश देशमुख की इस फिल्म में नजर आएंगे सुल्तान

Advertisement

 

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों कैमियो रोल को लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैं. कुछ दिन पहले हिंदी सिनेमा जगत के दिग्गज कलाकार शाहरुख खान ने ये पुष्टि की थी कि उनकी फिल्म पठान में सलमान कैमियो करते नजर आएंगे. इस बीच सलमान खान ने बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख की बतौर डायरेक्टर पहली फिल्म वेद के लिए शूटिंग शुरू कर दी है गौरतलब है कि रितेश देशमुख बहुत जल्द एक और जबरदस्त मराठी फिल्म वेद लेकर आ रहे हैं. खास बात ये है कि इस बार रितेश देशमुख ने बतौर डायरेक्टर हाथ अजमाया है। इस फिल्म में बॉलीवुड के सुल्तान सलमान खान भी कैमियो रोल करते नजर आएंगे. हाल ही में रितेश देशमुख ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ शानदार तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों में रितेश देशमुख के साथ सलमान खान नजर आ रहे हैं, जोकि वेद फिल्म के लिए शूटिंग करते दिख रहे हैं. सलमान और रितेश की यह फोटो मराठी फिल्म वेद के सेट के दौरान की हैं।

Advertisement

20 साल तक कैमरे का सामना करने के बाद अब रितेश अपने नए सफर के लिए पूरी तरह तैयार

रितेश देशमुख की अपकमिंग फिल्म वेद में सलमान खान का किरदार एक गाने के लिए रखा गया है. इतना ही नहीं सलमान एक दो सीन्स में एक्शन अवतार में भी नजर आ सकते हैं. रितेश देशमुख की वेद में सलमान खान के कैमियो के अलावा उनकी वाइफ और एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूजा लीड रोल में मौजूद हैं सलमान खान ने रितेश की पहली मराठी फिल्म लाई भारी में एक विशेष भूमिका में ‘भाऊ’ की भूमिका निभाई थी। इसके अलावा फिल्म वेद से रितेश देशमुख निर्देशन में डेब्यू कर रहे हैं। यह फिल्म उनकी पत्नी और अभिनेत्री जेनेलिया डिसूजा के मराठी सिनेमा में भी प्रवेश करती है। 20 साल तक कैमरे का सामना करने के बाद अब रितेश अपने नए सफर के लिए पूरी तरह तैयार हैं। फिल्म की घोषणा दिसंबर 2021 में की गई थी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *