सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 20 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
India Biennale 2026: इंडिया बिएनाले से वैश्विक मंच पर बढ़ेगा दिल्ली का मान-सम्मान, डॉ. यूके चौधरी ने किया आयोजन का स्वागतVehicle Pollution Control: प्रदूषण रोकने के लिए दिल्ली सरकार पूरी तरह सक्रिय, पीयूसी केंद्रों के आधुनिकीकरण को मंजूरी : गुरमीत सिंह सूराDubai Job Fraud: 1.25 लाख की तनख्वाह का सपना दिखाकर दुबई ले जाई गई महाराष्ट्र की महिला की आपबीती: पासपोर्ट छीना, 5 लाख मांगे; मंत्री मोहोल की पहल से मुंबई वापसीIndira Gandhi Peace Prize: ग्रासा माशेल को इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार 2025, सम्मान सौंपते हुए सोनिया गांधी ने कहा- नेतृत्व की असली कसौटी अन्याय के खिलाफ खड़े होने का साहसTamil Nadu Child Tied Rope: प्री-केजी के बच्चे को रस्सी से बांधने का CCTV फुटेज आया सामने, तिरुवारूर में टीचर-अटेंडेंट पर क्रूरता का मुकदमाDelhi Structural Audit: 40-50 लाख घरों की जांच निगम के बस की नहीं: दिल्ली में इमारतों की मजबूती परखने का जिम्मा अब मालिकों पर डालने की तैयारीNishant Kumar SSG: निशांत कुमार को धक्का देने वाले वीडियो पर SSG ने तोड़ी चुप्पी, जांच के बाद बताया- प्रोटोकॉल निभाते समय सुरक्षाकर्मी से हुई मानवीय चूकNitin Gadkari Road Safety: हर साल 1.80 लाख मौतें, 66% युवा: सड़क कांग्रेस के मंच से गडकरी ने इंजीनियरों से मांगी हर सड़क की जवाबदेही

India Biennale 2026: इंडिया बिएनाले से वैश्विक मंच पर बढ़ेगा दिल्ली का मान-सम्मान, डॉ. यूके चौधरी ने किया आयोजन का स्वागत

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

India Biennale 2026: इंडिया बिएनाले से वैश्विक मंच पर बढ़ेगा दिल्ली का मान-सम्मान, डॉ. यूके चौधरी ने किया आयोजन का स्वागत

नई दिल्ली (रविंद्र कुमार)। राजधानी दिल्ली में 108 दिनों तक आयोजित होने जा रहे अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक महोत्सव ‘द इंडिया बिएनाले 2026’ को लेकर भाजपा उत्तर पूर्वी दिल्ली जिला अध्यक्ष डॉ. यूके चौधरी ने केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार के निर्णय का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन दिल्ली को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कला, संस्कृति, वास्तुकला और पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। इससे राजधानी की पहचान वैश्विक मंच पर मजबूत होगी और भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दुनिया के सामने प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा।

डॉ. यूके चौधरी ने कहा कि 4 दिसंबर 2026 से 21 मार्च 2027 तक आयोजित होने वाला यह 108 दिवसीय महोत्सव दिल्ली के लिए विशेष महत्व रखता है। इस आयोजन के माध्यम से देश-विदेश के कलाकारों, वास्तुकारों, डिजाइनरों और कला विशेषज्ञों को अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता प्रदर्शित करने के लिए अंतरराष्ट्रीय मंच मिलेगा। उन्होंने कहा कि पुराने किले सहित दिल्ली के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों को इस महोत्सव से जोड़ना सराहनीय पहल है। इससे राजधानी की ऐतिहासिक धरोहरों को व्यापक पहचान मिलेगी और युवा पीढ़ी को भारतीय कला, संस्कृति और विरासत को करीब से समझने का अवसर प्राप्त होगा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की सांस्कृतिक पहचान को वैश्विक स्तर पर मजबूत करने के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में राजधानी में विकास, पर्यटन और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने की दिशा में काम किया जा रहा है। डॉ. चौधरी के अनुसार, इंडिया बिएनाले जैसे अंतरराष्ट्रीय आयोजन इन प्रयासों को आगे बढ़ाने के साथ दिल्ली को वैश्विक सांस्कृतिक आयोजनों के मानचित्र पर प्रमुख स्थान दिलाने में सहायक होंगे।

Advertisement

डॉ. चौधरी ने कहा कि इस महोत्सव के आयोजन से दिल्ली में देशी और विदेशी पर्यटकों की संख्या बढ़ने की संभावना है। पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने से होटल, परिवहन, खानपान, व्यापार और अन्य स्थानीय व्यवसायों को लाभ मिल सकता है। इसके साथ ही स्थानीय स्तर पर रोजगार और आजीविका के नए अवसर भी पैदा होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि दिल्ली केवल भारत की राजधानी नहीं, बल्कि ऐतिहासिक विरासत, विविध संस्कृति और आधुनिक विकास का संगम है। इंडिया बिएनाले जैसे आयोजन इस विशिष्ट पहचान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सामने लाने का माध्यम बनेंगे।

अंत में डॉ. यूके चौधरी ने कहा कि इंडिया बिएनाले 2026 दिल्ली के लिए गर्व का विषय है। यह महोत्सव भारत की सांस्कृतिक शक्ति, रचनात्मकता और ऐतिहासिक गौरव को दुनिया के सामने प्रस्तुत करने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करेगा। उनके अनुसार, इस आयोजन से दिल्ली की अंतरराष्ट्रीय पहचान को नई मजबूती मिलने के साथ कला और संस्कृति के क्षेत्र में वैश्विक संवाद को भी बढ़ावा मिलेगा।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *