सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

The Raja Saab Motion Poster Out: रिलीज हुआ ‘द राजा साब’ का मोशन पोस्टर, अब तक के सबसे अलग अवतार में दिखे प्रभास

3 मिनट पढ़ें
The Raja Saab Motion Poster Out

The Raja Saab Motion Poster Out: रिलीज हुआ 'द राजा साब' का मोशन पोस्टर, अब तक के सबसे अलग अवतार में दिखे प्रभास

Advertisement

The Raja Saab Motion Poste Out: प्रभास ने अपनी कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों और प्रभावशाली अभिनय से सुपरस्टार का खिताब हासिल किया है. इस साल एक्टर की पैन इंडियन फिल्म कल्कि 2898 एडी ब्लॉकबस्टर रही थी. वही अब प्रभास की अपकमिंग फिल्म ‘द राजा साब’ भी रिलीज होने वाली है. फैंस को एक्टर की इस मूवी का बेसब्री से इंतजार है. वहीं प्रभास के बर्थडे के मौके पर ‘द राजा साब’ के मेकर्स ने भी आज फैंस को तोहफा देते हुए मोस्ट अवेटेड फिल्म का मोशन पोस्टर जारी कर दिया है.

‘द राजा साब’ का मोशन पोस्टर जारी
‘द राजा साब’ का मोशन पोस्टर काफी धांसू है. मोशन पोस्टर में प्रभास के लुक ने तो होश ही उड़ा दिए हैं. प्रभास पकी हुई दाढी, बढ़े हुए बाल और राजा जैसे लुक में किसी हॉन्टेड हवेली में सिहांसन पर बैठे नजर आ रहे हैं. वे काफी सीरियस  लुक में सिगरेट के कश भरते हुए नजर आ रहे हैं. ‘द राजा साब’ के इस  मोशन पोस्टर में प्रभास अब तक के सबसे अलग गेटअप में दिख रहे हैं. वहीं मोशन पोस्टर रिलीज होते ही वायरल हो गया है और फैंस की फिल्म के लिए एक्साइटमेंट भी पीक पर पहुंच गई है.

‘द राजा साब’ पोस्टर भी किया गया था जारी
वहीं इससे पहले मेकर्स ने ‘द राजा साब’ का नया पोस्टर जारी किया था. पोस्टर रिलीज करते हुए निर्माताओं ने एक्स पर लिखा, “स्वैग मैक्स तक पहुंच गया और अब… आपका जश्न स्टाइल में शुरू होगा, 23 अक्टूबर को एक शाही दावत का इंतजार है. ” पीपुल मीडिया फैक्ट्री के तहत टीजी विश्व प्रसाद द्वारा ग्रैंड स्केल पर प्रोड्यूस इस फिल्म का निर्देशन मारुति ने किया है.

 

Advertisement

 

‘द राजा साब’ कब होगी रिलीज?
‘द राजा साब’ 10 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस फिल्म में प्रभास के अलावा निधि अग्रवाल, मालविका मोहनन और रिद्धि कुमार ने भी अहम रोल प्ले किया है. फिल्म में कथित तौर पर संजय दत्त भी महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगे. ‘द राजा साब’ एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है और इसमें प्रभास पहली बार कॉमेडी करते हुए नजर आएंगे. इस फिल्म का क्लैश अक्षय कुमार और अरशद वारसी की जॉली एलएलबी 3 से होगा.

प्रभास वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रभास को आखिरी बार ‘कल्कि 2898 AD’ में देखा गया था. ये ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. फिल्म में अमिताभ बच्चन, कमल हासन, दीपिका पादुकोण और दिशा पटानी अहम भूमिका में नजर आए थे. अब इस फिल्म का सीक्वल भी आएगा.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *