सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 9 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

कांग्रेस में शामिल होने की ‘सजा’! अब माउंटेनियर मेघा परमार को सांची ने ब्रांड एंबेसडर से हटाया

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

एवरेस्ट को फतह करने वाली मेघा परमार के कांग्रेस में शामिल होते ही दो ब्रांड एंबेसडर पद छिने

मेघा परमार को मध्यप्रदेश सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग के ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान’ और एमपी स्टेट कोऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन लिमिटेड के सांची ब्रांड के ब्रांड एंबेसडर के पद से हटा दिया गया है।

माउंट एवरेस्ट को फतह करने वाली मध्य प्रदेश की युवा पर्वतारोही मेघा परमार 9 मई को विपक्षी दल कांग्रेस में शामिल हो गईं. इसके बाद मध्यप्रदेश सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग ने उन्हें ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान’ के ब्रांड एंबेसडर पद से हटा दिया. इसके बाद अब एमपी स्टेट को ऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन लिमिटेड के सांची ब्रांड के ब्रांड एंबेसडर के पद से भी उन्हें हटा दिया गया है. हालांकि बीजेपी का कहना है उन्होंने एक अलग विचारधारा चुनी है ऐसे में सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार से अलग किया जाना गलत नहीं है.

‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान’

माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली मध्यप्रदेश की बेटी मेघा परमार स्कूबा डाइविंग करके समंदर की गहराई तक नाप चुकी हैं. वे 9 मई को कांग्रेस में शामिल हो गईं. इसके अगले दिन राज्य सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग ने उनको ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान’ के ब्रांड एंबेसडर के पद से हटाने का फरमान भेज दिया.

इसके छह दिन बाद एमपी स्टेट को ऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन लिमिटेड के सांची ब्रांड के ब्रांड एंबेसडर पद से भी उन्हें हटा दिया गया. फेडरेशन के उप महाप्रबंधक (विपणन) द्वारा हस्ताक्षरित पत्र उन्हें 15 मई को भेजा गया है. उसमें लिखा है कि अगस्त 2022 का अनुबंध, जिसमें मेघा को सांची ब्रांड के ब्रांड एंबेसडर की भूमिका सौंपी गई थी, उसे समाप्त किया जा रहा है.

Advertisement

मेघा परमार ने कहा कि, ”जब भी किसी के घर पहली बेटी होती तो उसे गांव में सांची में बुलाकर एक किलो घी देते थे. यह इस जून में इंप्लीमेंट हो जाता. अचानक यह होना, एक के बाद एक मुझे खुद समझ नहीं आ रहा है, ये क्यों हो रहा है. सरकार की क्या पॉलिसी है.”

हालांकि बीजेपी को लगता है इसमें कुछ गलत नहीं है. बीजेपी की प्रवक्ता नेहा बग्गा ने कहा कि, ”राजनीति में जाने का निर्णय मेघा परमार जी ने लिया है, कांग्रेस को चुना है. विभिन्न चीजों के एंबेसडर के तौर पर सरकार की योजनाओं को लेकर जा रही थीं. ये स्पष्ट दिखाता है या तो पहले गलत थीं या अब गलत हैं. राजनीतिक विचारधारा उन्होंने चुन ली है तो ये सारे कार्य उन्हें शूट नहीं कर रहे इसलिए अलग किया गया है.”

मेघा परमार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले सीहोर से हैं. उन्होंने युवा महिला पर्वतारोही भावना डेहरिया, जो छिंदवाड़ा जिले से हैं के साथ 2019 में माउंट एवरेस्ट को सफलतापूर्वक फतह किया था. 2019 में मध्य प्रदेश में कमलनाथ के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने उन्हें ‘बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ अभियान’ का ब्रांड एंबेसडर बनाया था.

नौ मई को कांग्रेस की नारी सम्मान योजना के शुभारंभ के दौरान छिंदवाड़ा जिले में कमलनाथ की उपस्थिति में मेघा कांग्रेस में शामिल हुई थीं. उनके सीहोर जिले की विधानसभा सीटों में से एक पर कांग्रेस के टिकट की दौड़ में होने की अटकलें तेज हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *