सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

जनता ने तोड़ा है भाजपा का घमंड, मोदी का अहंकार : हाजी जरीफ

3 मिनट पढ़ें
जनता ने तोड़ा है भाजपा का घमंड, मोदी का अहंकार : हाजी जरीफ

जनता ने तोड़ा है भाजपा का घमंड, मोदी का अहंकार : हाजी जरीफ

Advertisement

जनता ने तोड़ा है भाजपा का घमंड, मोदी का अहंकार : हाजी जरीफ

* जीत हुई है देश के संविधान की, जीत हुई है मोहब्बत की

-शिवा कौशिक –

Advertisement

नई दिल्ली ,लोकसभा चुनाव में जीत हुई है जनता की, चुनाव में जीत हुई है देश के संविधान की, जीत हुई है मोहब्बत की, जीत हुई है न्याय की, जीत हुई है इंडिया की लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों पर ऐसा कहना है कबीर नगर वार्ड के निगम पार्षद हाजी जरीफ का। हाजी जरीफ ने कहा की तो क्या हुआ अगर इंडिया गठबंधन सरकार बनाने के लिए जरूरी सीटों के आंकड़े से बस कुछ सीटों से कम रह गया लेकिन लोकसभा चुनाव 2024 के आए नतीजों से टूटा है भाजपा का घमंड, टूटा है मोहब्बत के देश भारत में नफरत फैलाने वालों का अहंकार, टूटा है देश के संविधान को ताक पर रखकर देश की जनता पर अन्याय करने वालों का अभिमान।

हाजी जरीफ ने कहा अब चाहे कोई इस बात को स्वीकार करे या न करे लेकिन सच तो यही है की लोकसभा चुनाव 2024 में देश की जनता ने भाजपा और नरेंद्र मोदी को सिरे से नकार दिया है, जनता ने भाजपा और नरेंद्र मोदी को यह दिखा दिया है कि जो धर्म के आधार पर नफरत फैलाने की राजनीति भाजपा और नरेंद्र मोदी देश में कर रहे है जनता उसके साथ नहीं है, जनता इंडिया की मोहब्बत देश के विकास के लिए जरूरी इंडिया गठबंधन के बुनियादी मुद्दों के साथ है। हाजी जरीफ ने कहा की मुझे तो हँसी आती है यह देखकर की जिस नरेंद्र मोदी के चेहरे पर भाजपा अबकी बार 400 पार का गुब्बारा उड़ा रही थी वो नरेंद्र मोदी खुद बड़ी मुश्किल से मात्र डेढ़ लाख वोटों से ही चुनाव जीते है। हाजी जरीफ ने कहा की देश की जनता ने भाजपा और नरेंद्र मोदी के अबकी बार 400 पार के गुब्बारे की हवा निकालते हुए भाजपा और नरेंद्र मोदी को यह दिखा दिया कि भारत लोकतांत्रिक देश है जिसमें सरकार जनता के मत से बनती भी है और बदलती भी है जिसका संविधान विपक्ष और देश की जनता को यह अधिकार देता है की वह सरकार से उनके द्वारा किए गए कार्यों पर पूरे हक से बिना किसी डर के सवाल कर सकते है, भारत कोई तानाशाही देश नहीं है की उसकी जनता किसी पार्टी के बेबुनियाद नारे पर किसी पार्टी को इतनी सीट दे दे की वो पार्टी देश के संविधान को ही खतरे में ला दे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *