सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

परेशान जनता की परेशानियों का समाधान होगा भाजपा के जनता दरबार में : दीपक गाबा

3 मिनट पढ़ें
दीपक गाबा

वन नेशन वन इलेक्शन देशहित में : दीपक गाबा

Advertisement

परेशान जनता की परेशानियों का समाधान होगा भाजपा के जनता दरबार में : दीपक गाबा

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : भाजपा दिल्ली प्रदेश हर शनिवार को जनता दरबार लगाएगी जिसमें केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा के साथ भाजपा के सांसद बारी-बारी से दिल्ली की जनता की समस्याओं को सुनेंगे और उन समस्याओं को हल करेंगे । इसी विषय पर बात करते हुए भाजपा शाहदरा जिले के महामंत्री दीपक गाबा ने कहा कि जब अभी तक दिल्ली की सत्ता पर बैठी आम आदमी पार्टी ने अपने लगभग दस वर्षों के कार्यकाल में दिल्ली की जनता के लिए कुछ नहीं किया, दिल्ली की जनता को परेशान होने के लिए छोड़ दिया तब भाजपा ने यह कदम उठाया कि भाजपा हर शनिवार को जनता दरबार लगाएगी जिसमें केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा के साथ भाजपा के सांसद आएंगे, जनता की समस्याओं को सुनेंगे और जनता की समस्याओं को हल करेंगे।

दीपक गाबा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने यह जो कदम उठाया है यह बहुत ही सराहनीय कदम है और यह कदम वक्त की मांग भी था क्योंकि दिल्ली में सत्ता पर बैठी आम आदमी पार्टी तो पिछले दस वर्षों से सिर्फ घोटाले करने में और अपने मंत्रियों की जेबों को भरने में लगी हुई है, आम आदमी पार्टी को दिल्ली की जनता से कोई लेना देना नहीं है। दीपक गाबा ने कहा कि आज दिल्ली की जनता दुखी है, परेशान है लेकिन आम आदमी पार्टी का कोई ऐसा नेता नहीं है जिसके पास जनता जा सके और अपनी समस्याओं को बताएं और वह उन समस्याओं को हल करें क्योंकि आम आदमी पार्टी घोटाले करने में और अपनी जिम्मेदारी को दूसरों पर डालने में ही व्यस्त है।

Advertisement

दीपक गाबा ने आगे कहा की शायद आम आदमी पार्टी यह बात नहीं जानती की जनता देव तुल्य होती है और राजनीति का मुख्य उद्देश्य यही होता है कि हम जनता की भलाई कर सके, जनता की सेवा कर सके, जनता की वजह से ही अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी की सरकार दिल्ली में आई थी लेकिन जिस तरीके का सौतेला व्यवहार आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की जनता के साथ किया है इसका अंजाम आम आदमी पार्टी को भुगतना ही पड़ेगा और आगामी विधानसभा चुनाव में दिल्ली की जनता आम आदमी पार्टी को दिल्ली की सत्ता से उतारेगी और भाजपा को दिल्ली की सत्ता पर बिठाएगी क्योंकि लोगों ने इस चीज को देखा है और महसूस भी किया है कि जब कोई जनता की सुनने वाला नहीं था, कोई उनकी परेशानियों को हल करने वाला नहीं था तब भारतीय जनता पार्टी आगे आई और उसने जिम्मेदारी लेते हुए हर शनिवार को जनता दरबार लगाया जहां केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा के साथ सांसद आए और उन्होंने लोगों की परेशानियों को सुना और उन परेशानियों को हल करा और जो काम आम आदमी पार्टी को करना चाहिए था वह काम बीजेपी ने किया।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *