सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

थिएटर्स में वाहवाही लूट रही ‘Kantara’ की मुश्किलें बढ़ी

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

कन्नड़ से आई फिल्म कांतारा का जादू देश के हर एक कोने में फैला है। साउथ के साथ ही नॉर्थ साइड की ऑडियंस को भी यह फिल्म बहुत पसंद आ रही है। यहां तक कि सेलेब्रिटी भी कांतारा की तारीफ करते नहीं थक रहे। फिल्म में वो सबकुछ है, जो दर्शकों का फुल मनोरंजन करे। लेकिन इतनी सारी वाहवाही के बीच फिल्म को कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ रहा है। वजह है मेकर्स पर लगा गाना चोरी का आरोप। केरल स्थित बैंड थैक्कुडम ब्रिज ने कांतारा के खिलाफ ‘नवरसम’ गाने को लेकर चोरी का आरोप लगाया। इसके लिए बैंड की टीम ने जिम्मेदार क्रिएटिव टीम के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। साहित्यिक चोरी के विवाद के बाद आखिरकार गाने को लेकर कोर्ट द्वारा एक फैसला सुनाया गया है।

कोर्ट ने लगाई रोक

बैंड थैक्कुडम ब्रिज ने दावा किया है कि फिल्म का गाना ‘वराह रूपम’ उनके गाने ‘नवरसम’ का एक कॉपी है। इंस्टाग्राम पोस्ट पर दावा किया गया कि कंटेंट और गाने पर अधिकारों की कोई स्वीकृति नहीं है। इसमें आगे कहा गया, ‘प्रेरित और साहित्यिक चोरी के बीच अलग रेखा है और इसलिए हम जिम्मेदार क्रिएटिव टीम के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग करते हैं। फिल्म की क्रिएटिव टीम ओरिजनल कंटेट के रूप में इसे दिखा रही है।’ इसी विवाद से घिरी फिल्म कांतारा घिरी है। अब कोझीकोड की प्रमुख जिला अदालत ने कांतारा क्रू और सभी संगीत प्लेटफॉर्म पर ‘वराह रूपम’ गाने को प्ले करने पर रोक लगा दी है। थैक्कुडम ब्रिज बैंड ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया है जिसमें यह बताया गया है कि कांतारा मेकर्स को ‘वराह रूपम’ गाने को थिएटर्स में प्ले करने से मना कर दिया गया है। कोर्ट ने इसे प्लेगरिज्म का मामला समझते हुए वराह रूपम गाने के प्ले करने पर ही रोक लगा दी है। यह गाना सभी संगीत प्लेटफॉर्म पर भी नहीं बजाए जाएंगे।

Advertisement

रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही कांतारा

जानकारी के लिए बता दें कि कांतारा साउथ के साथ ही हिंदी बेल्ट में भी रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है। ऋषभ शेट्टी द्वारा अभिनीत और निर्देशित इस फिल्म ने ‘केजीएफ’ को भी पीछे छोड़ते हुए यह कन्नड़ फिल्म इतिहास की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने कांतारा के हिंदी कलेक्शन की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि दिवाली पर रिलीज होने वाली कई फिल्मों के बीच भी हिंदी बेल्ट में कांतारा की छप्परफाड़ कमाई का जादू अब भी बरकरार है। फिल्म ने अभी तक 31.70 करोड़ का बिजनेस कर लिया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *