सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

जनसेवा सदन से होगी दिल्ली की जनता की सेवा : गुरमीत सिंह सूरा

3 मिनट पढ़ें
गुरमीत सिंह सूरा

जनसेवा सदन से होगी दिल्ली की जनता की सेवा : गुरमीत सिंह सूरा

Advertisement

जनसेवा सदन से होगी दिल्ली की जनता की सेवा : गुरमीत सिंह सूरा

जन सेवा सदन लोगों की सेवा के लिए समर्पित है

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता लगातार दिल्ली की जनता के हित में निर्णय ले रही हैं | अपने चार माह के शासन में ही वे जनता की लाडली सी.एम.बन चुकी है | यह कहना है शाहदरा जिला भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पश्चिमी दिल्ली जिले के पूर्व सह-प्रभारी गुरमीत सिंह सूरा का | गुरमीत सिंह सूरा कहते हैं रेखा गुप्ता सरकार नें अपने चार माह के शासन के कार्यकाल में कई गारंटी पूरी कर दी हैं जबकि कई पर काम चल रहा है | इतने कम समय में रेखा गुप्ता जनता के बीच लोकप्रिय हो चुकी है |

Advertisement

गुरमीत सिंह सूरा कहते हैं पारदर्शिता और जन-केंद्रित शासन की दिशा में कदम बढ़ाते हुए दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने घर के दरवाजे जनता के लिए खोल दिए हैं। रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास पर जनसेवा सदन का उद्घाटन किया। यहां सीएम रेखा गुप्ता जनता से मिलेंगी और अधिकारियों के साथ उनकी समस्याएं सुनेंगी। जनसेवा सदन में जनता की शिकायतों को सुना जाएगा। मुख्यमंत्री के अलावा अधिकारी मौजूद रहेंगे। सेवा सदन जनता के लिए खुला रहेगा। गुरमीत सूरा कहते हैं जनसेवा सदन में रेखा गुप्ता और उनके मंत्री दिल्ली के लोगो से मिलकर उनकी समस्या जानेगें और उनका समाधान करायेगें जबकि पिछले एक दशक में आम आदमी पार्टी की सरकार नें लोगो की समस्याएं नहीं सुनी |

लोगो को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए दर-दर की ठोकरें खानी पडती थी | जन सेवा सदन लोगों की सेवा के लिए समर्पित है। मुख्यमंत्री सादगी से रहती हैं, उनका आधिकारिक आवास जनता के लिए खोल दिया गया है। कोई भी, यहां तक कि सरकारी अधिकारी भी उनसे मिल सकते हैं। गुरमीत सिंह सूरा कहते हैं जन सेवा सदन लोगों और सरकार के बीच विश्वास के एक मजबूत पुल के रूप में काम करेगा। यह जन सुनवाई, शिकायत निवारण, सुझाव पंजीकरण और परामर्श जैसी सेवाएं प्रदान करेगा वह भी एक ही छत के नीचे।रेखा गुप्ता सरकार यह चाहती है कि दिल्ली के किसी भी निवासी को अपनी समस्याओं के लिए इधर-उधर न भटकना पड़े; इसके बजाय, वे सीधे इस केंद्र पर आ सकते हैं और समय पर समाधान प्राप्त कर सकते हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *