सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

मोदी जी की गारंटी पर भरोसा किया दिल्ली की जनता नें : दीपक गाबा

3 मिनट पढ़ें
दीपक गाबा

मोदी जी की गारंटी पर भरोसा किया दिल्ली की जनता नें : दीपक गाबा

Advertisement

मोदी जी की गारंटी पर भरोसा किया दिल्ली की जनता नें : दीपक गाबा

* शाहदरा जिले की पांचो सीटों पर लहराया भगवा

– शिवा कौशिक –
नई दिल्ली ,देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों पर विश्वास करते हुए दिल्ली में भाजपा को पूर्ण बहुमत से जिताने के लिए दिल्ली की देवतुल्य जनता का बहुत बहुत आभार, दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा के द्वारा प्रचंड जीत हासिल करने पर कुछ इस तरह जनता का धन्यवाद किया भाजपा शाहदरा जिले के अध्यक्ष दीपक गाबा ने। दिल्ली विधानसभा चुनावों में भाजपा की शानदार जीत पर बात करते हुए दीपक गाबा ने कहा कि आज दिल्ली की जनता को आम आदमी पार्टी के दस वर्षों के झूठ और कुशासन से आजादी मिली है। दिल्ली में तो बम्पर जीत मिली ही शाहदरा जिले की पांचों सीटों पर भी भगवा लहरा गया |

Advertisement

दीपक गाबा ने कहा कि पिछले 10 वर्षों से दिल्ली की जनता आम आदमी पार्टी से परेशान थी, अरविंद केजरीवाल के झूठ से परेशान थी, आम आदमी पार्टी के नेताओं के घोटालों से परेशान थी और दिल्ली की जनता दिल्ली में बदलाव चाहती थी और इसी सकारात्मक बदलाव की चाहत में दिल्ली की जनता ने भाजपा को दिल्ली में पूरी बहुमत से जीत दिलाई है ताकि जिस तरह से भाजपा ने केंद्र में रहते हुए पूरे देश में विकास के कार्य किए है ठीक उसी तरह दिल्ली की सत्ता पर बैठने के बाद भाजपा पूरी दिल्ली में विकास के कार्य करे। दीपक गाबा ने आगे कहा कि दिल्ली की जनता को भाजपा पर भरोसा है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों पर भरोसा है और भाजपा को दिल्ली में जीत दिलाकर जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊपर अपने विश्वास की मोहर भी लगा दी है।

दीपक गाबा ने आगे कहा की बतौर भाजपा शाहदरा जिले का अध्यक्ष होने के नाते मैं दिल्ली व शाहदरा जिले की संपूर्ण जनता का दिल से धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के ऊपर अपना विश्वास जताया और भारतीय जनता पार्टी को दिल्ली में ऐतिहासिक जीत दिलाई। दीपक गाबा ने आगे कहा कि मैं भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं की सराहना करता हूं जिन्होंने दिन रात कड़ी मेहनत करते हुए भाजपा की नीतियों को घर घर तक पहुंचाया और बिना उनके प्रयास के भाजपा की दिल्ली में इतनी बड़ी जीत संभव नहीं थी। दीपक गाबा ने आगे कहा की मैं दिल्ली की जनता को यह विश्वास दिलाता हूं कि जिस उम्मीद से और जिस आशा से उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को दिल्ली में इतनी जबरदस्त जीत दिलाई है दिल्ली की जनता के उस भरोसे और विश्वास पर भारतीय जनता पार्टी खरी उतरेगी और अगले 5 सालों में दिल्ली की जनता का संपूर्ण विकास होगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *