सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

दिल्ली की जनता दिल से है भाजपा के साथ : रीना माहेश्वरी

3 मिनट पढ़ें
रीना माहेश्वरी

दिल्ली की जनता दिल से है भाजपा के साथ : रीना माहेश्वरी

Advertisement

दिल्ली की जनता दिल से है भाजपा के साथ : रीना माहेश्वरी

* पूर्ण बहुमत की बनेगी सरकार

– शिवा कौशिक –

नई दिल्ली ,दिल्ली में अबकी बार आ रही है भाजपा की सरकार जी हां ऐसा कहना है अशोक नगर वार्ड की निगम पार्षद रीना माहेश्वरी का। आगामी विधानसभा चुनाव पर बात करते हुए रीना माहेश्वरी ने कहा कि अबकी बार दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है लोग दिल से भाजपा के साथ खड़े हैं और इसी के साथ दिल्ली में वो विकास होगा जो पिछले 10 सालों से आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल की भ्रष्ट नीतियों के कारण रुका हुआ था।

Advertisement

रीना माहेश्वरी ने आगे कहा कि पिछले 10 सालों में आम आदमी पार्टी ने और अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की जनता के साथ फरेब किया है। रीना माहेश्वरी ने कहा कि 10 साल पहले दिल्ली की जनता ने आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल के ऊपर भरोसा जताते हुए उनको दिल्ली की सत्ता पर बिठाया था यह
सोच कर की वह दिल्ली का विकास करेंगे लेकिन आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल ने तो इसके विपरीत पिछले 10 सालों में दिल्ली का विनाश ही कर दिया चाहे वह जगह जगह गली गली शराब के ठेके खुलवाना हो या नीति के नाम पर करोड़ों रुपयों का घोटाला करते हुए अपने मंत्रियों की जेबों को भरना हो या फिर जनता के पैसों से अपने लिए शीश महल बनवाना हो।

रीना माहेश्वरी ने आगे कहा कि पिछले 10 सालों में आम आदमी पार्टी ने और अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की जनता के भरोसे को पूरी तरह से तोड़ दिया है और अपने कुशासन, अपने भ्रष्टाचार और अपनी ख़राब नीतियों से इस बात को साबित कर दिया है कि आम आदमी पार्टी सबसे बड़ी भ्रष्टाचारी पार्टी है और उसके मुखिया अरविंद केजरीवाल सबसे बड़े घोटालेबाज हैं जिनका सिर्फ यही उद्देश्य था कि किसी तरीके से वह दिल्ली की सत्ता पर बैठ जाएं और उसके बाद घोटाले करके अपनी और अपने मंत्रियों की जेबों को भरें।

रीना माहेश्वरी ने कहा कि इस बात का सबसे बड़ा साक्ष्य यही है कि 10 सालों से दिल्ली में राज करने के बावजूद आज आम आदमी पार्टी दिल्ली की जनता से अपने काम पर नहीं बल्कि नई नई योजनाओं की घोषणा करके उन पर वोट मांग रही है जो इस बात को दिखाता है कि आम आदमी पार्टी के पास जनता को अपने द्वारा किए गए काम है ही नहीं बताने को और होंगे भी कैसे? क्योंकि आम आदमी पार्टी ने पिछले 10 सालों में कोई काम किया ही नहीं, उन्होंने तो सिर्फ घोटाला किया है, जनता के साथ धोखा किया, जनता को प्रताड़ित किया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *