सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

बॉक्स ऑफिस पर धीमी हुई ‘सालार’ की चाल, घटने लगी हर दिन की कमाई, जानें प्रभास की फिल्म का टोटल कलेक्शन

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

बॉक्स ऑफिस पर धीमी हुई ‘सालार’ की चाल, घटने लगी हर दिन की कमाई, जानें प्रभास की फिल्म का टोटल कलेक्शन

बॉक्स ऑफिस पर प्रभास की ‘सालार’ की चाल बहुत ज्यादा धीमी हो गई है. जानिए अब तक इस मूवी ने दुनियाभर में कितने करोड़ का बिजनेस कर लिया है.

सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) की फिल्म ‘सालार’ (Salaar) की बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार धीमी हो गई है. अब इसकी हर दिन की कमाई डबल डिजिट से सिंगल डिजिट में आ गई है. हालांकि, कुछ दिनों पहले ‘सालार’ ने 700 करोड़ के आंकड़े को पार किया है लेकिन अब इसके हर दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन काफी कम होता जा रहा है. जानिए प्रभास की ‘सालार’ ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर अब तक कितने करोड़ की कमाई कर ली है.

‘सालार’ ने दुनियाभर में कर ली इतने करोड़ की कमाई

फिल्म ट्रेड एनालिस्ट मनोबाला विजयबालन ने ‘सालार’ की वर्ल्डवाइड कमाई को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर किया है. इसके मुताबिक फिल्म ने अभी तक दुनियाभर में 710.63 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. ये पिछले 21 दिनों के कलेक्शन के टोटल आंकड़े हैं. लेकिन इसकी कमाई पहले की अपेक्षा काफी कम हो गई है.

प्रभास की ‘सालार’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

पहला दिन – 176.52 करोड़

दूसरा दिन- 101.39 करोड़

तीसरा दिन- 95.24 करोड़

चौथा दिन- 76.91 करोड़

पांचवां दिन- 40.17 करोड़

छठवां दिन- 31.62 करोड़

सातवां दिन- 20.78 करोड़

आठवां दिन- 14.21 करोड़

नौवां दिन – 21.45 करोड़

दसवां दिन – 23.09 करोड़

Advertisement

ग्यारहवां दिन – 25.81 करोड़

बाहरवां दिन- 12.15 करोड़

तेरहवां दिन -11.07 करोड़

चौदहवां दिन – 9.28 करोड़

पंद्रहवां दिन- 7.90 करोड़

सोलहवां दिन- 9.78 करोड़

सत्रहवां दिन- 10.14 करोड़

अठारहवां दिन – 6.81 करोड़

उन्नीसवां दिन- 6.05 करोड़

बीसवां दिन- 5.22 करोड़

इक्कीसवां दिन-5.04 करोड़

टोटल- 710.63 करोड़

सिंगल डिजिट में हो रही ‘सालार’ की कमाई

वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन ‘सालार’ ने डबल डिजिट यानी 10.14 करोड़ का कलेक्शन किया था, लेकिन उसके बाद से मूवी सिंगल डिजिट में सिमटकर रह गई है. प्रभास की ‘सालार’ ने 18वें दिन 6.81 करोड़, 19वें दिन 6.05 करोड़, 20वें दिन 5.22 और 21वें दिन सिर्फ 5.04 करोड़ का बिजनेस किया है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *