निशिकांत दुबे द्वारा राहुल गांधी के विरुद्ध दिया गया नोटिस लोकतंत्र की हत्या : डॉ.नरेंद्र नाथ
नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : बीजेपी सरकार के चहेते सांसद निशिकांत दूबे द्वारा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं विपक्ष के नेता राहुल गांधी के विरुद्ध सदन में एक विशिष्ट प्रस्ताव शुरू करने के लिए नोटिस दिया है की, जिसमें यह आरोप लगाया है कि, जब राहुल गांधी विदेश जाते है तो बीजेपी सरकार की आलोचना करते है और प्रस्ताव में यह भी लिखा है कि, राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता रद्द की जाए और आजीवन चुनाव लड़ने पर रोक लगाई जाए।
यह लोकतंत्र की हत्या नही तो और क्या है। यह कहना है दिल्ली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री डॉ.नरेंद्र नाथ का | डॉ.नरेंद्र नाथ नें कहा इस प्रस्ताव की हम घोर निंदा करते है। डॉ.नरेंद्यर कहते हैं ये वही सांसद निशिकांत दूबे है जब देश की जनता की आवाज को राहुल गांधी संसद में उठाते है तब रूलिंग पार्टी के सांसदों के साथ तालमेल करके टोकाटाकी करते है और उन्हें बोलने नही दिया जाता।
डॉ.नाथ कहते हैं कांग्रेस के किसी वरिष्ठ सांसद को भी इसी प्रकार का विशिष्ट प्रस्ताव निशिकांत दूबे के खिलाफ संसद में रखना चाहिए क्योंकि, जिस व्यक्ति ने स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्व० पं० जवाहरलाल नेहरू और आयरन लेडी नाम से विश्व प्रसिद्ध नेता स्व० इन्दिरा गांधी के चरित्र पर उंगलियां उठाकर उनके सम्मान को ठेस पहुंचाई है वह आपत्ति जनक है, इसकी हम घोर निंदा करते है और सांसद निशिकांत दूबे की लोकसभा की सदस्यता रद्द की जाए और आजीवन चुनाव लड़ने पर पाबंदी लगाई जाए।



