Home दिल्ली-एनसीआर सांसद आपके द्वार से जनता की समस्याओं का होगा त्वरित समाधान :...

सांसद आपके द्वार से जनता की समस्याओं का होगा त्वरित समाधान : हर्ष मल्होत्रा

0
254
हर्ष मल्होत्रा
सांसद आपके द्वार से जनता की समस्याओं का होगा त्वरित समाधान : हर्ष मल्होत्रा

सांसद आपके द्वार से जनता की समस्याओं का होगा त्वरित समाधान : हर्ष मल्होत्रा

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : जन-जन की समस्याओं को सुनने और उनका त्वरित समाधान करने के उद्देश्य से “सांसद आपके द्वार” कार्यक्रम का शुभारंभ कृष्णा नगर विधानसभा अंतर्गत गीता कॉलोनी वॉर्ड में किया गया। इस पहल के अंतर्गत सांसद हर्ष मल्होत्रा सीधे जनता से संवाद करेंगे और क्षेत्र की छोटी-बड़ी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल कराया जाएगा।कार्यक्रम के अंतर्गत सभी 36 वार्डों में जाकर जनता से मुलाकात की जाएगी।

शिक्षा, स्वास्थ्य, पुलिस, स्वच्छता, पेयजल, सड़क, बिजली, पेंशन, दिल्ली नगर निगम, युवाओं के रोजगार और महिला सुरक्षा से जुड़ी समस्याओं को सांसद द्वारा अधिकारियों के साथ मिलकर तत्काल संज्ञान और समाधान किया जाएगा। मंच संचालन पार्षद नीमा भगत ने किया। हर्ष मल्होत्रा सांसद पूर्वी दिल्ली ने कहा कि यह पहल जनता और जनप्रतिनिधि के बीच की दूरी को समाप्त करेगी और समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया को सरल और तेज बनाएगी। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि वे बिना झिझक अपनी समस्या “सांसद आपके द्वार” कार्यक्रम में रखें, ताकि समयबद्ध समाधान सुनिश्चित हो सके।

कृष्णा नगर के विधायक ड्रॉ अनिल गोयल ने बताया कि “सांसद आपके द्वार – हर समस्या का समाधान” अभियान से जनता को आश्वासन मिला है कि अब उनकी समस्याओं का समाधान घर-घर तक पहुँच कर किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारत सरकार में केन्द्रीय राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा, भाजपा शाहदरा ज़िला अध्यक्ष दीपक गाबा, कृष्णा नगर विधायक ड्रॉ अनिल गोयल, पूर्व महापौर व निगम पार्षद नीमा भगत, भाजपा शाहदरा ज़िला प्रवक्ता भारत गौड़, मण्डल अध्यक्ष संजय शर्मा, महामंत्री नेहा त्रिखा व यश गुलाटी, राजेश शर्मा, राजेश साहनी सहित सैकड़ों की संख्या मेंआर.डब्लू.ए. पदाधिकारी और क्षेत्रीय जनता उपस्थित रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here