सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

बरसात नें फिर खोली ट्रिपल इंजन सरकार की पोल : भीष्म शर्मा

4 मिनट पढ़ें
भीष्म शर्मा

बरसात नें फिर खोली ट्रिपल इंजन सरकार की पोल : भीष्म शर्मा

Advertisement

बरसात नें फिर खोली ट्रिपल इंजन सरकार की पोल : भीष्म शर्मा

* बरसती पानी नें फिर शर्मसार किया सरकार को

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : मानसून जाते जाते भी दिल्ली सरकार के दावों की पोल खोल रहा है | यह कहना है पूर्व विधायक भीष्म शर्मा का ,भीष्म शर्मा कहते हैं हर बरसात के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और जल मंत्री प्रवेश वर्मा यह कहते रहे आने वाले समय में बरसात के बाद जलभराव नहीं होगा लेकिन हर बरसात के बाद शहर डूबता दिखा | एक दो इलाके नहीं बल्कि दिल्ली के अधिकांश क्षेत्रों में भारी जलभराव देखा गया और जलभराव के चलते दिल्ली में लोगो ने घंटों जाम झेला |

बृहस्पतिवार को वर्षा उमस से राहत देने के साथ परेशानी लेकर आई। भीकाजी कामा प्लेस मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर दो तक पानी पहुंच गया। इसी तरह, पेड़ गिरने तथा विद्युत आपूर्ति बाधित हुई। सुबह से जारी वर्षा से छात्रों को स्कूल, काॅलेज जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। यमुनापार में तो और भी बुरा हाल देखने को मिला वजीराबाद रोड ,करावल नगर रोड,भजनपुरा,मौजपुर ,बाबरपुर रोड मंडोली रोड ,सेवा धाम रोड सहित विकास मार्ग,गांधी नगर,कृष्णा नगर मयूर विहार सब जगह जलभराव के चलते लोग परेशान दिखे |

Advertisement

पूर्वी दिल्ली में शास्त्री पार्क, सीलमपुर, गांधी नगर, कैलाश नगर, सबोली, मंडोली, करावल नगर, मुस्तफाबाद रोड समेत कई क्षेत्रों में जलभराव हुआ। वर्षा के कारण गाजीपुर में यातायात धीमा रहा। भीष्म शर्मा कहते हैं आईटीओ में हल्के जलभराव के साथ ही करोलबाग, रोहतक रोड, आजाद मार्केट, जीटी करनाल रोड, आरकेपुरम, एमबी रोड, तिगड़ी, संगम विहार, फतेहपुरी बेरी, आईएनए, नेल्सन मंडेला मार्ग सहित अन्य सड़कों पर जलभराव हो गया। एम्स से आईएनए जाने वाले मार्ग पर जलजमाव से आटो व कार सहित अन्य वाहन बंद हो गए। फिर चालक इन्हें जलजमाव से खींचते हुए नजर आए। फिर कर्मचारियों ने अंदर पानी जाने से रोकने के लिए गेट पर मिट्टी से भरे कट्टे लगाए। भीकाजी कामा प्लेस से धौला कुआं जाने वाले मार्ग पर वर्षा से नाला ओवरफ्लो हो गया। जलजमाव से धौला कुआं के पास जाम भी लग गया।

वर्षा के कारण पश्चिमी दिल्ली के कई इलाके में जलभराव की स्थिति रही। सबसे अधिक पालम विधानसभा क्षेत्र में जलभराव देखा गया। साधनगर गली नंबर तीन में घुटना भर पानी जमा रहा। महावीर एंक्लेव पार्ट-वन स्थित बुध बाजार चौराहा के आसपास की सभी गलियां वर्षा जल से लबालब रही। उत्तम नगर विधानसभा क्षेत्र के ओ ब्लाक, गीता एंक्लेव, वाणी विहार के साथ ही नजफगढ़ की फिरनी सड़क तथा दीनपुर में भी जलभराव रहा। जहां तक बाहरी दिल्ली का सवाल है वहां भी जमकर जलभराव देखा गया | किराड़ी की कई काॅलोनी और रोड तालाब में तब्दील हो गए। करीब दो हजार से अधिक घरों वाली शर्मा काॅलोनी में सैकड़ों घरों में पानी घुस गया।

कई घरों में दो से तीन फीट पानी जमा हो गया। वर्षा के बाद निठारी गांव और अगर नगर के अलावा 70 फीट रोड, मुबारकपुर रोड पर भारी जलभराव देखने को मिला। वहीं, कराला स्कूल से लेकर रामा विहार तक सड़क पर जलभराव रहा। रामा विहार व आसपास के क्षेत्र में जलभराव से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा | भीष्म शर्मा कहते हैं ट्रिपल इंजन की सरकार नें मानसून शुरू होने से पहले कहना शुरू किया था इस बार जलभराव नहीं होगा लेकिन मानसून लगभग समाप्ति पर है लेकिन यह सरकार जलभराव की समस्या का समाधान नहीं करा सकी |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *