सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराFood Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

करीब एक घंटे तक चली मीटिंग, श्रीलंका दौरे के लिए स्क्वाड पर हुई गहन चर्चा; हेड कोच गंभीर ने दिया भविष्य का ब्लूप्रिंट

3 मिनट पढ़ें

head coach gautam gambhir discusses team india squad for sri lanka series with ajit agarkar jay shah करीब एक घंटे तक चली मीटिंग, श्रीलंका दौरे के लिए स्क्वाड पर हुई गहन चर्चा; हेड कोच गंभीर ने दिया भविष्य का ब्लूप्रिंट

 

करीब एक घंटे तक चली मीटिंग, श्रीलंका दौरे के लिए स्क्वाड पर हुई गहन चर्चा; हेड कोच गंभीर ने दिया भविष्य का ब्लूप्रिंट

श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड कैसा होगा, इस बारे में हेड कोच गौतम गंभीर और चयन समिति की बैठक करीब एक घंटे तक चली.

गौतम गंभीर भारतीय टीम के हेड कोच के तौर पर डेब्यू करने ही वाले हैं. कुछ ही दिनों में टीम इंडिया को श्रीलंका दौरे पर जाना है, जहां दोनों टीमों के बीच 3 टी20 और 3 वनडे मैच खेले जाने हैं. अब बताया जा रहा है कि हाल ही में हुई गंभीर और चयन समिति की बैठक तकरीबन एक घंटे तक चली, जिसे भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आयोजित किया था.

इस मीटिंग में हेड कोच गौतम गंभीर, चीफ सिलेक्टर और समिति के अन्य मेंबर और बीसीसीआई सचिव जय शाह भी मौजूद रहे, जिन्होंने मीटिंग बुलाई थी. बता दें कि मीटिंग ऑनलाइन हुई थी, जिसे गंभीर ने नई दिल्ली में स्थित अपने घर से ज्वाइन किया था. बताया जा रहा है कि मीटिंग का मुख्य उद्देश्य सभी लोगों का एक-दूसरे से परिचय कराना रहा, लेकिन गंभीर को अपने स्पष्ट स्वभाव के लिए जाना जाता है. उन्होंने सीधे तौर पर टीम इंडिया के भविष्य को लेकर बात शुरू की और कई विषयों पर चर्चा की.

वनडे मैचों में खेल सकते हैं रोहित शर्मा?

गौतम गंभीर ने श्रीलंकाई दौरे पर भारतीय स्क्वाड पर भी बात की है. हालांकि नए हेड कोच ने हाल ही में कहा था कि वो चाहते हैं कि सभी खिलाड़ी तीनों फॉर्मेट खेलने के लिए उपलब्ध रहें, लेकिन हालिया मीटिंग के दौरान उन्होंने यह बात नहीं छेड़ी. ये संकेत जरूर मिले हैं कि रोहित शर्मा, श्रीलंका के खिलाफ अगस्त में होने वाली वनडे सीरीज में खेल सकते हैं.

चूंकि कार्यक्रम अनुसार अगले साल चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पूर्व भारतीय टीम को ज्यादा वनडे मैच नहीं खेलने हैं. इसलिए संभव है कि टच में आने के लिए रोहित इस सीरीज में खेल सकते हैं. रोहित इस समय अमेरिका में छुट्टियां मना रहे हैं और हाल ही में उन्हें लंदन में होने वाले विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट के मैच देखते हुए पाया गया था. उम्मीद है कि वो BCCI को जल्द श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के लिए उपलब्धता के बारे में बताएंगे.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *