सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में मीडिया फोटो जर्नलिस्ट ट्रस्ट द्वारा भव्य फोटो एग्ज़िबिशन एवं प्रतियोगिता का आयोजन

2 मिनट पढ़ें
प्रेस क्लब ऑफ इंडिया

प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में मीडिया फोटो जर्नलिस्ट ट्रस्ट द्वारा भव्य फोटो एग्ज़िबिशन एवं प्रतियोगिता का आयोजन

Advertisement

प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में मीडिया फोटो जर्नलिस्ट ट्रस्ट द्वारा भव्य फोटो एग्ज़िबिशन एवं प्रतियोगिता का आयोजन

* मनोज जैन नें किया शुभारम्भ

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में मीडिया फोटो जर्नलिस्ट ट्रस्ट द्वारा भव्य फोटो एग्ज़िबिशन एवं प्रतियोगिता का आयोजन किया गया | इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में निगम पार्षद (मनोनीत) मनोज कुमार जैन उपस्थित हुए और कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। श्री जैन ने फोटोग्राफर्स की कला, मेहनत और दृष्टिकोण की सराहना करते हुए कहा कि “मीडिया जगत से जुड़े प्रतिभाशाली फोटोग्राफर्स समाज को सही दिशा में प्रेरित कर रहे हैं।

Advertisement

उनकी कला न केवल पत्रकारिता को सशक्त बनाती है, बल्कि समाज में जागरूकता और संवेदनशीलता भी उत्पन्न करती है।” इस अवसर पर नवल हंस (अध्यक्ष), कमर सिब्तैन (महासचिव), विजय वर्मा (उपाध्यक्ष), वसीम सरवर (कोषाध्यक्ष) सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। साथ ही शैलेश गिरी जी की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया। फोटो एग्ज़िबिशन में प्रदर्शित चित्रों ने मीडिया कर्मियों की रचनात्मकता, दृष्टिकोण और समाज के प्रति समर्पण को उजागर किया।

ऐसे सार्थक आयोजनों से कला और पत्रकारिता को प्रोत्साहन मिलने के साथ-साथ सामाजिक जागरूकता भी फैलती है। मनोज कुमार जैन ने अंत में आयोजकों का आभार व्यक्त करते हुए उनके प्रयासों की सराहना की और भविष्य में ऐसे आयोजनों को निरंतर आगे बढ़ाने की शुभकामनाएं दीं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *