सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

कोलंबो में खेला जाएगा श्रीलंका-बांग्लादेश के बीच मैच, पढ़ें प्लेइंग इलेवन में किसे-किसे मिल सकती है जगह

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

श्रीलंका-बांग्लादेश के बीच कोलंबो में खेला जाएगा मैच, पढ़ें प्लेइंग इलेवन में किसे-किसे मिल सकती है जगह

एशिया कप 2023 के सुपर फोर का दूसरा मैच श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा. इसके लिए टीमें प्लेइंग इलेवन में बदलाव कर सकती हैं.

श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच एशिया कप 2023 का दूसरा सुपर फोर मैच खेला जाएगा. इस मुकाबले का आयोजन कोलंबो में होगा. श्रीलंका अभी तक अच्छा परफॉर्मेंस रहा है. टीम ने शुरुआती दो मैचों में जीत दर्ज की है. उसने बांग्लादेश को पिछले मैच में 5 विकेट से हराया था. बांग्लादेश ने अभी तक तीन मैच खेले हैं. इस दौरान सिर्फ एक में जीत दर्ज की है. श्रीलंका और बांग्लादेश के मैच के लिए प्लेइंग इलेवन में बदलाव किया जा सकता है.

बांग्लादेश ने तीन मैच खेलते हुए सिर्फ एक मैच में जीत दर्ज की. उसे पहले सुपर फोर मैच में पाकिस्तान ने 7 विकेट से हराया था. बांग्लादेश ने पहले बैटिंग करते हुए ऑल आउट होने तक 193 रन बनाए थे. इसके जवाब में पाकिस्तान ने 39.3 ओवरों में 3 विकेट गंवाकर मैच जीत लिया था. लिहाजा संभव है कि टीम प्लेइंग इलेवन में बदलाव करे. अगर मुस्तफिजुर रहमान फिट हुए तो प्लेइंग इलेवन में जगह मिल सकती है.

श्रीलंका ने पहले मैच में बांग्लादेश को 5 विकेट से हराया था. इस मैच में भी कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है. वहीं टीम ने दूसरे मैच में अफगानिस्तान को 2 रनों से हराया था. यह काफी रोमांचक मैच रहा था. श्रीलंका प्लेइंग इलेवन में संभवत: बदलाव नहीं करेगी. अगर कोई खिलाड़ी फिट नहीं हुआ तो इस स्थिति में बदलाव संभव है.

Advertisement

सुपर फोर मैच के लिए संभावित खिलाड़ियों की लिस्ट :

श्रीलंका : पथुम निसांका, दिमुथ करुणारत्ने, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका, धनंजय डी सिल्वा, दासुन शनाका (कप्तान), डुनिथ वेलालेज, महीश थीक्षाना, कासुन राजिथा, मथीशा पथिराना

बांग्लादेश : मोहम्मद नईम, मेहदी हसन, लिटन दास, तौहीद हृदोय, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), शाकिब अल हसन (कप्तान), शमीम हुसैन, अफीफ हुसैन, तस्कीन अहमद, शोरफुल इस्लाम, हसन महमूद

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *