सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी हुई कन्फर्म, एक्ट्रेस के चाचा ने बताया दोनों लेंगे सात फेरे

3 मिनट पढ़ें
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी हुई कन्फर्म, एक्ट्रेस के चाचा ने बताया दोनों लेंगे सात फेरे

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी हुई कन्फर्म, एक्ट्रेस के चाचा ने बताया दोनों लेंगे सात फेरे

Advertisement

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी हुई कन्फर्म, एक्ट्रेस के चाचा ने बताया दोनों लेंगे सात फेरे

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी की खबरें पिछले कुछ दिनों से बहुत ज्यादा चर्चा में है। दोनों की शादी को लेकर रोज नए-नए अपडेट्स आते रहते हैं। हालांकि अभी तक दोनों में से किसी ने इन खबरों पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है। इस वजह से कहीं न कहीं ये कन्फ्यूजन हो रही है कि क्या सच में दोनों शादी कर रहे हैं या नहीं। हालांकि अभी तक जो अपडेट है उसके मुताबिक दोनों 17 अप्रैल को शादी कर रहे हैं।

इसी बीच अब आलिया के परिवार के एक सदस्य ने शादी पर अपना अपडेट दिया

इसी बीच अब आलिया के परिवार के एक सदस्य ने शादी पर अपना अपडेट दिया है। बता दें कि ये शख्स और कोई नहीं बल्कि आलिया के अंकल और राइटर रॉबिन भट्ट हैं। रॉबिन भट्ट ने ये कन्फर्म कर दिया है कि दोनों शादी कर रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने जो बाकी अपडेट्स दिए हैं उसे सुनकर आलिया और रणबीर के फैंस खुश हो जाएंगे। रॉबिन भट्ट ने एक इंटरव्यू में आलिया और रणबीर की शादी को लेकर अपनी एक्साइटमेंट शेयर की है। रोबिन ने कहा कि आलिया के अंकल होने के नाते वह बहुत खुश हैं कि उनकी भतीजी और रणबीर शादी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह दोनों के लिए बहुत खुश हैं और यही आर्शीवाद दोनों को देते हैं कि दोनों की मैरिड लाइफ अच्छी रहे और एक-दूसरे के साथ खुश रहें।

आलिया, रणबीर से आर के हाउस में शादी करने वाली हैं

उन्होंने आगे कहा, आलिया, रणबीर से आर के हाउस में शादी करने वाली हैं। वहीं ऋषि कपूर और नीतू की शादी हुई थी। मुझे ये अच्छे से याद है क्योंकि उस शादी में मैं भी शामिल हुआ था। वहीं हाल ही में रणबीर की मां नीतू कपूर ने शादी की इन खबरों पर अपना रिएक्शन दिया।

Advertisement

 

दरअसल, नीतू को उनके शो के सेट पर स्पॉट किया गया जब उनसे दोनों की शादी की डेट के बारे में पूछा तो उन्होंने ईशारे में बोला कि भगवान ही जानते हैं कि दोनों की शादी कब है। वहीं बॉलीवुड लाइफ को दिए इंटरव्यू में नीतू ने कहा था, पता नहीं दोनों कब शादी करेंगे। दोनों ही प्राइवेट शख्स हैं। कब कर लेंगे पता नहीं, लेकिन शादी होगी और मैं प्रार्थना करती हूं जल्दी हो जाए क्योंकि मैं दोनों से प्यार करती हूं। आलिया बहुत प्यारी लड़की है। वह बहुत सुंदर है और दोनों एक-दूसरे के लिए बने हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *