सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

अशोक नगर की मासिक बैठक में महिलाओं की बड़ी भागीदारी इस बात का प्रमाण प्रताप शर्मा हैं जमीनी नेता : राज कुमार जैन

3 मिनट पढ़ें
राज कुमार जैन

अशोक नगर की मासिक बैठक में महिलाओं की बड़ी भागीदारी इस बात का प्रमाण प्रताप शर्मा हैं जमीनी नेता : राज कुमार जैन

Advertisement

अशोक नगर की मासिक बैठक में महिलाओं की बड़ी भागीदारी इस बात का प्रमाण प्रताप शर्मा हैं जमीनी नेता : राज कुमार जैन

* डॉ.पी.के मिश्रा भी पहुंचे बैठक में

नई दिल्ली ( हर्ष भारद्वाज ) : दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव के नेत्रत्व में रोहताश नगर विधानसभा के तहत अशोक नगर में आयोजित कांग्रेस की बैठक में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता मौजूद रही | वैसे पुरुष कार्यकर्ता भी अच्छी खासी तादाद में मौजूद रहे जिनमें बुजुर्गों की संख्या ज्यादा रही | यह सब देख बाबरपुर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष राज कुमार जैन नें ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष प्रताप शर्मा की पीठ थपथपाई और कहा प्रताप शर्मा मेहनती कार्यकर्ता है जबसे इनकी ब्लाक अध्यक्ष पद पर नियुक्ति हुई है अशोक नगर क्षेत्र में कांग्रेस मजबूती की ओर बढ़ रही है खासतौर से इनकी टीम में बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी रहती है जिसके लिए प्रताप शर्मा और उनकी टीम बधाई की पात्र है | इस मौके पर जिला कांग्रेस के प्रभारी डॉ.पी.के.मिश्रा भी पहुंचे |

Advertisement

बैठक की अध्यक्षता दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के डेलिगेट अश्वनी भारद्वाज नें की | बैठक में पूर्व प्रत्याशी सुरेश्व्ती चौहान , विधानसभा प्रभारी संजीव शर्मा किसान,ब्लाक प्रभारी जुगल किशोर , पी.पी.सिंह,आरिफ खान, वरिष्ठ नेता सुरेश शर्मा,सत्यवीर शर्मा ,आर.डी.कौशिक, नवीन चन्द्रा , वर्मा जी ,रवि वर्मा नरेश शर्मा,श्याम लाल ,मंडलम अध्यक्ष तेजपाल सिंह, नत्थू सिंह राम निवास पांचाल, सुभाष चौहान शिव कुमार बिट्टू शर्मा,राजपाल नागर ,बुद्ध प्रकाश शर्मा , आर्य शर्मा, सविता शर्मा,शशि शर्मा,सिल्की ,रश्मि.गुड़िया,राखी,गीता रानी,राज कुमारी,ऋतू शर्मा,बबीता शर्मा,सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता मौजूद रही |

मंच संचालन रोहताश नगर ब्लाक के अध्यक्ष मुकेश पांचाल नें किया जिसे देख जिला अध्यक्ष राज कुमार जैन नें कहा कितनी अच्छी बात है एक ब्लाक की मीटिंग का संचालन दूसरे ब्लाक के अध्यक्ष कर रहे है इससे आपसी एकता और सामंजस्य का आभास होता है | जिला प्रभारी डॉ.पी.के. मिश्रा नें सन्गठन विस्तार के बारे में विस्तार से दिशा निर्देश दिए उन्होंने कहा देवेन्द्र यादव के नेत्रत्व में दिल्ली भर में कांग्रेस सक्रिय हुई है और बाबरपुर जिले में भी राज कुमार जैन के नेत्रत्व में पार्टी आगे बढ़ रही है | डॉ.मिश्रा नें अपनी मौजूदगी में लोगो से वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान के तहत सौ से अधिक लोगो के हस्ताक्षर भी कराए | सुरेश्व्ती चौहान ,जुगल किशोर ,संजीव शर्मा किसान नें भी अपने विचार रखे | अश्वनी भारद्वाज नें भी प्रताप शर्मा की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए उन्हें जमीनी नेता बताया और उन्हें हर तरह के सहयोग का भरोसा दिया |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *