सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

ओटीटी पर जल्द रिलीज़ होगी, द कश्मीर फाइल्स, डेट हुई कन्फर्म

2 मिनट पढ़ें
ओटीटी पर जल्द रिलीज़ होगी, द कश्मीर फाइल्स, डेट हुई कन्फर्म

ओटीटी पर जल्द रिलीज़ होगी, द कश्मीर फाइल्स, डेट हुई कन्फर्म

Advertisement

ओटीटी पर जल्द रिलीज़ होगी, द कश्मीर फाइल्स, डेट हुई कन्फर्म

द कश्मीर फाइल्स की ओटीटी रिलीज का कई लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब इसकी स्ट्रीमिंग की डेट कन्फर्म कर दी गई है। फिल्म ZEE5 पर 13 मई से देखी जा सकेगी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई कर चुकी है। मूवी को ओटीटी पर हिंदी सहित तमिल, तेलुगु और कन्नड़ भाषाओं में भी देखा जा सकता है। बता दें कि फिल्म को जबरदस्त माउथ पब्लिसिटी मिली थी।

फिल्म की ओपनिंग धीमी हुई और बाद में इसकी कमाई ने तेजी पकड़ी

फिल्म की ओपनिंग धीमी हुई और बाद में इसकी कमाई ने तेजी पकड़ी। शायद ही ऐसा कोई दर्शक होगा जो सिनेमाहॉल में न रोया हो। एक वक्त पर मूवी का टिकट मिलना भी मुश्विक हो गया था। अब जो लोग किसी वजह से थिएटर जाकर यह फिल्म नहीं देख पाए वे घर बैठकर देख सकते हैं। विवेक अग्निहोत्री की चर्चित फिल्म द कश्मीर फाइल्स के ओटीटी रिलीज की डेट को लेकर सस्पेंस खत्म हो गया है। Zee5 ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है कि फिल्म का प्रीमियर 13 मई को होगा।

Advertisement

कश्मीरी पंडितों की कहानी सीधे आपके लिए ला रहे हैं

साथ में लिखा है, कश्मीरी पंडितों की कहानी सीधे आपके लिए ला रहे हैं। अगर आपने चांस मिस कर दिया हो तो, अब इस सच्चाई को देखने की बारी आपकी है। मूवी में फिल्म अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी और दर्शन कुमार जैसे दिग्गज कलाकार मेन रोल में हैं। फिल्म 1990 के आसपास कश्मीर से कश्मीरी पंडितों के विस्थापन की दर्दनाक कहानी है। फिल्म सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रही। कुछ लोगों ने इसको मुस्लिम विरोधी और प्रोपागैंडा बताया तो उस वक्त दर्द झेलने वाले कई परिवार सामने आए।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *