सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 23 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Ward Committee Meeting Delhi: वार्ड कमेटी की बैठक में गूंजे कर्दमपुरी वार्ड के जनहित के मुद्दे : मुकेश बंसलAyushman Bharat Scheme: आयुष्मान योजना का बढ़ेगा दायरा, जांच के साथ अब मरीजों को मिलेगी सर्जरी की सुविधा : रेखा रानी MCD New Rules 2026: कूड़ा फैलाने वालों पर अब लगेगा दोगुना जुर्माना हर साल 5 प्रतिशत बढ़ेगी पेनल्टी : देवेंद्र शर्माEhsaas 2026: बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में ऐतिहासिक पहल है ‘एहसास 2026’ : दीपक गाबाDelhi Railway Development: केंद्र व दिल्ली सरकार मिलकर कर रही है दिल्ली के विकास के लिए कार्य : राजकुमार बल्लनIndia Biennale 2026: इंडिया बिएनाले से अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक मानचित्र पर नई पहचान बनाएगी दिल्ली : विनोद जायसDelhi Pollution, Delhi Air Pollution, Ramesh Chandra Gupta, Rekha Gupta Government, Delhi GovernmenYuzvendra Chahal BJP: क्रिकेटर युजवेंद्र चहल भाजपा में शामिल, ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बने विशेष आमंत्रित सदस्य

कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी से पड़ेगी गरीब जनता पर महंगाई की मार : विपिन शर्मा

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी से पड़ेगी गरीब जनता पर महंगाई की मार : विपिन शर्मा

– शिवा कौशिक –

नई दिल्ली, मई महीने की शुरुआत के साथ ही 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के उपभोक्ताओं को बड़ा झटका लगा है। सरकारी तेल कंपनियों ने 1 मई को कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में 993 रुपए की बड़ी बढ़ोतरी की है। यह अब तक की सबसे बड़ी एकमुश्त बढ़ोतरी मानी जा रही है। इस बदलाव के बाद अब दिल्ली में सिलेंडर 2,078.50 रुपए की बजाय 3,071.50 रुपए का मिलेगा। इसी विषय पर बात करते हुए रोहताश नगर के पूर्व विधायक विपिन शर्मा ने कहा कि कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में हुई बेतहाशा बढ़ोतरी ने जनता को परेशानी में डाल दिया है। विपिन शर्मा ने आगे कहा कि भाजपा के कार्यकाल में लगातार बढ़ती जा रही महंगाई ने लोगों के लिए कई मुसीबतें खड़ी कर दी है। विपिन शर्मा ने कहा कि कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दामों में हुई वृद्धि से होटल और रेस्टोरेंट चलाने वालों की टेंशन बढ़ गई है। विपिन शर्मा ने आगे कहा कि कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में हुई बढ़ोतरी से बाजार में महंगाई बढ़ेगी क्योंकि अब होटल और रेस्टोरेंट वालों को खाने के दामों में बढ़ोतरी करनी पड़ेगी जिस वजह से आम जनता को खाने के लिए ज्यादा पैसे देने पड़ेंगे।

Advertisement

विपिन शर्मा ने कहा कि कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दामों में हुई बढ़ोतरी से होटल वालों, रेस्टोरेंट वालों और आम जनता सभी पर फर्क पड़ेगा। विपिन शर्मा ने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी के पास शासन करने के लिए न तो सही योजनाएं हैं, न ही सही नीतियां है और न ही सही सोच है। विपिन शर्मा ने कहा कि इस तरह से कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में लगातार और बिना सोचे-समझे बढ़ोतरी से जनता परेशान भी होगी और उनकी जेबों पर भी बहुत फर्क पड़ेगा। विपिन शर्मा ने आगे कहा कि भाजपा का शासन धीरे धीरे कुशासन में बदल रहा है और जनता भाजपा के इस कुशासन में बेतहाशा महंगाई की मार झेल रही है, जनता की जेब ढीली हो रही है, जनता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है और भाजपा सरकार अपने में ही मस्त है, भाजपा सरकार आरोप प्रत्यारोप की राजनीति में ही लगी हुई है। विपिन शर्मा ने कहा कि भाजपा कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की समस्या को सुलझाने के बजाए इस समस्या पर जनता से सिर्फ झूठ बोलती रही। विपिन शर्मा ने आगे कहा कि जब सिलेंडर की किल्लत हुई तब भाजपा ने इसे स्वीकार नहीं किया, जब इससे पहले गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी हुई तब भाजपा ने इसे हल करने की कोशिश नहीं करी और आज जब कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों ने आसमान छू लिया है तब भी भाजपा इसे हल करने का प्रयास नहीं कर रही और भाजपा ने जनता को परेशान होने के लिए छोड़ दिया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *