सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

यमुना सफाई को ले दिल्ली सरकार के मुखिया नें ही घेरा आप सरकार को : दीपक गाबा

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

यमुना सफाई को ले दिल्ली सरकार के मुखिया नें ही घेरा आप सरकार को : दीपक गाबा

 

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़  ) : उपराज्यपाल वीके सक्सेना नें यमुना सफाई को ले दिल्ली सरकार को आईना दिखाया है | उन्होंने ऐसा कर सरकार को उनकी नैतिक जिम्मेदारी याद दिलाई है | यह कहना है भारतीय जनता पार्टी शाहदरा जिले के महामंत्री दीपक गाबा का | दीपक गाबा कहते हैं अपनी  हर योजना को वर्ल्ड लेवल की बताने वाले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल यमुना की सफाई पर खामोश क्यों है | दिल्ली सरकार इस मद के लिए केंद्र सरकार से पर्याप्त फंड मिलने के बावजूद कुछ क्यों नहीं कर रही |

Advertisement

दीपक गाबा कहते हैं केजरीवाल सरकार यमुना सफाई को ले केवल बयानबाजी और झूठे वायदे करती है लेकिन धरातल पर कुछ नहीं करती और हर साल छठ पूजा पर खुद को असहाय महसूस करती है | और दिल्ली के लाखों लोगो को जहरीले तथा दूषित जल में ही डुबकी लगानी पडती है |

दीपक गाबा कहते हैं  यमुना सफाई का दावा करने वाले अरविंद केजरीवाल सरकार द्वारा 2000 करोड़ रुपये खर्च करने के बावजूद पिछले 9 वर्षों मे यमुना मैली होने के साथ-साथ प्रदूषित भी हो रही है क्योंकि यमुना सफाई का सारा फंड भ्रष्टाचार की भेट चढ़ गया।

दीपक गाबा  ने कहा  कि केजरीवाल प्रदूषित और झाग वाली यमुना की असलियत छिपाने के लिए केमिकल छिड़काव करके अपनी इमेज बचाने की कोशिश करके पूर्वांचलवासियों को धोखा देते रहे है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने यमुना की  सफाई का दावा करके इसमें डुबकी लगाने का वायदा किया था, परंतु ना तो यमुना साफ़ हुई और ना ही उनकी यमुना में गोता  लगाने की हिम्मत हुई |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *